{"_id":"5c3dd9dbbdec22739e2a40a6","slug":"facebook-whats-app-live-on-sangam-in-kumbh-mela-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर कुंभ नगरी से लाइव रहे श्रद्धालु, 'अम्मा इ देखो कुंभ का मेला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर कुंभ नगरी से लाइव रहे श्रद्धालु, 'अम्मा इ देखो कुंभ का मेला'
Tue, 15 Jan 2019 06:32 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 15 Jan 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
पहले शाही स्नान पर श्रद्धालुओं ने अपने उन परिजनों को भी मेले का नजारा लाइव दिखाया जो किसी वजह से यहां आ नहीं पाए थे। जो जहां थे वहीं से अपने मोबाइल पर लाइव था। बीच-बीच में इंटरनेट की दिक्कत ने मजा जरूर किरकिरा किया लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
विज्ञापन
अहमदाबाद से आईआईएम कर चुके और अमेरिका की एक कंपनी में नौकरी करने वाले सुदीप्तो घोष सुबह से ही उस स्थान पर पहुंच गए थे, जहां से नागा संन्यासियों को शाही स्नान के लिए जाना था। उन्होंने करीब एक घंटे तक अमेरिका और कोलकाता में रह रहे परिजनों को कुंभ का लाइव दर्शन अपने मोबाइल पर गुगल डुओ के जरिए करा रहे थे। सुदीप्तों ने बताया कि पहली बार नजदीक से नागा संन्यासियों को देखना, इट्स अमेजिंग।
विज्ञापन
सिर्फ सुदीप्तो जैसे हाईटेक लोग ही नहीं, गुरसहायगंज से अपने पति के साथ यहां आई निर्मला मिश्रा ने बताया कि उनकी सासू मां चलने में असमर्थ थी, इसलिए उन्होंने अपने देवर के फोन से वाट्सएप लाइव के जरिए उन्हें महात्माओं का दर्शन करा दिया।
विज्ञापन
कई जगहों से स्कूली छात्रों का गु्रप भी यहां नागाओं को देखने आया था। वह भी पूरे स्नान की वीडियो बनाने में जुटा था। छात्रों की टीम के लीडर अशोक रावत ने बताया कि नागा संन्यासियों पर वे लोग एक प्रोजेक्ट कर रहे है, इसलिए यह अवसर उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पूरे मेले में जिसको देखों वहीं लाइव नजर आया।