फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   face recognition cameras in prayagraj

प्रयागराज समेत प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चेहरा पहचानने वाले कैमरे

Thu, 12 Mar 2020 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
face recognition cameras in prayagraj
demo pic - फोटो : Social Media

प्रयागराज जंक्शन समेत उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के प्रमुख स्टेशनों पर अब कोई भी संदिग्ध घूमता दिखाई दिया तो इसकी सूचना जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस को भी मिल जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर मध्य रेलवे अपने प्रमुख स्टेशनों पर फेस रिकग्निशन कैमरा लगाने जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष से इन कैमरों को प्रयागराज जंक्शन एवं जोन के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर लगाने की है। हालांकि, रेलवे बोर्ड की तैयारी है कि जून 2022 तक देश के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों को इन कैमरों से लैस कर दिया जाए।

विज्ञापन


वर्तमान समय प्रयागराज जंक्शन पर कुल 143 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन अब ए-वन और ए ग्रेड के स्टेशनों पर अल्ट्रा हाई डेफिनेशन कैमरे (4के यूएचडी) लगाए जाएंगे। इनकी संख्या भी सीमित होगी। बताया जा रहा है कि बड़े स्टेशनों पर (ए वन ग्रेड) आठ एवं छोटे स्टेशनों (ए ग्रेड) पर इस तरह के चार कैमरे लगाए जाएंगे। इन्हें ऐसी जगह लगाया जाएगा जहां से स्टेशन परिसर में आने वाले हर एक शख्स पर नजर रखी जा सके। 
विज्ञापन


इन कैमरों को फेस रिकग्निशन सॉफ्टेवयर से जोड़ा जाएगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिए किसी भी थाने से संदिग्ध, अपराधी आदि का फोटो आरपीएफ, जीआरपी या संबंधित जिले के पुलिस कंट्रोल रूम से अपलोड किया जा सकेगा। पहले चरण में यह कैमरे देश के प्रयागराज जंक्शन समेत  मुंबई सीएसटी, चेन्नई, कानपुर, वाराणसी, बंगलूरू, नई दिल्ली, चंडीगढ़, रांची, अहमदाबाद, बंगलूरू, जयपुर, पटना आदि स्टेशनों पर लगेंगे। इसके बाद सभी ए वन ग्रेड और फिर ए ग्रेड के स्टेशनों पर यह कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे के सामने से गुजरा संदिग्ध तो कंट्रोल रूम में आ जाएगी सूचना
सॉफ्टवेयर में लिंक होते ही सभी 4के यूएचडी कैमरे में संबंधित व्यक्ति की तस्वीर पहुंच जाएगी। ऐसे में जब कभी भी संबंधित व्यक्ति कैमरे के सामने से गुजरेगा तो सॉफ्टवेयर की मदद से उसकी जानकारी कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी। इस व्यवस्था से जहरखुरानी करने वालों के साथ घर से भागे बच्चों को भी ढूंढने में मदद मिलेगी। एनसीआर प्रयागराज मंडल के सीनियर डीएससी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फेस रिकग्निशन सॉफ्टेवयर खरीदने की तैयारी चल रही है। अगले वित्तीय वर्ष यानी की अप्रैल माह इस सॉफ्टवेयर से सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed