फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Expelled student on explosives in room

कमरे में विस्फोटक मिलने पर छात्र निष्कासित

Wed, 17 Apr 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Expelled student on explosives in room
डेमो - फोटो : डेमो

पीसीएस हॉस्टल में पूर्व छात्र नेता की हत्या के बाद कमरे में मिली विस्फोटक सामग्री के मद्देनजर हॉस्टल के एक अन्य छात्र के खिलाफ भी मंगलवार को निष्कासन की कार्रवाई की गई। मंगलवार को हॉस्टल के अधीक्षक ने भी कई बार निरीक्षण कर कमरों की तलाशी ली और हॉस्टल में मौजूद बाहरी छात्रों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या के मामले में हॉस्टल में रहने वाले एमए अंतिम वर्ष के तीन छात्रों आदर्श कुमार, अभिषेक यादव और सौरभ विश्वकर्मा को नामजद किया गया है और तीनों छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। घटना के बाद हॉस्टल में पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान एक कमरे से विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी। यह कमरा एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र आशुतोष कुमार शाही के नाम पर आवंटित है। डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि आशुतोष कुमार के खिलाफ भी हॉस्टल से निष्कासन की कार्रवाई कर दी गई है। प्रो. हर्ष के अनुसार आशुतोष उस कमरे में नियमित रूप से रह रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को पीसीबी हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. राहुल पटेल ने छात्रावास के कई कमरों में छानबीन की और छात्रों के आईकार्ड भी देख। इस दौरान कई कमरों में ऐसे छात्र भी मौजूद मिले, जो विश्वविद्यालय के छात्र तो हैं लेकिन हॉस्टल में उन्हें कमरा आवंटित नहीं है। पूछने पर इन छात्रों ने बताया कि परीक्षाएं चल रही हैं, सो साथ में तैयारी के लिए हॉस्टल आ गए। हालांकि अधीक्षक ने ऐसे छात्रों को तुरंत हॉस्टल से बाहर कर दिया गया। घटना के बाद मंगलवार को पूरे हॉस्टल में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed