{"_id":"6096cb128ebc3e8dbb65987e","slug":"expect-to-get-free-ration-in-the-last-week-of-the-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने के आखिरी सप्ताह में मुफ्त राशन मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने के आखिरी सप्ताह में मुफ्त राशन मिलने की उम्मीद
Sat, 08 May 2021 11:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 May 2021 11:02 PM IST
सार
- आई गाइडलाइन, 16 लाख कार्डधारकों को मिलेगा तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल
विज्ञापन
राशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के 16 लाख से अधिक कार्डधारकों को 20 मई के आखिरी सप्ताह में मुफ्त राशन मिलने की उम्मीद है। इस बाबत गाइडलाइन आ गई है। कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल मिलेगा। नियमित वितरण के बाद 15 मई से खाद्यान्न के उठान की बात कही जा रही है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कार्डधारकों को मई और जून में पांच किग्रा मुफ्त अनाज वितरण की घोषणा की गई है। इसके तहत यहां तीन किग्रा गेहूं तथा दो किग्रा चावल देने का निर्णय लिया गया है। अभी 14 मई तक नियमित खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया चालू रहेगी। ऐसे में मुफ्त वितरण के लिए गोदामों से 15 मई से खाद्यान्न का उठान होगा। इस प्रक्रिया में भी एक सप्ताह लगने की बात कही जा रही है। ऐसे में 20 मई के बाद कंट्रोल से ही मुफ्त राशन मिलने की उम्मीद है।

गेहूं की कमी से नियमित वितरण में हुई देरी
गेहूं की कमी की वजह से सरकारी राशन की दुकानों से इस बार खाद्यान्न वितरण में देरी हुई। अब भी कई दुकानों पर दुकानों पर खाद्यान्न नहीं पहुंचे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी तथा विभाग के अन्य अफसरों के मोबाइल नहीं उठने की वजह से कोटेदारों तथा कार्डधारकों की परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि अब गेहूं की नई फसल आ गई है और गोदामों से उठान भी शुरू हो गया है। ऐसे में कोटे की दुकानों से 14 मई तक खाद्यान्न के नियमित वितरण की उम्मीद है।
विज्ञापन