{"_id":"5fcbc8dbefe28a47c24949b7","slug":"exclusive-news-17-000-corona-warriors-to-be-vaccinated-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"exclusive news : प्रयागराज में सबसे पहले 17 हजार कोरोना वॉरियर्स को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
exclusive news : प्रयागराज में सबसे पहले 17 हजार कोरोना वॉरियर्स को लगेगा टीका
Sun, 06 Dec 2020 10:55 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पेक्सेल्स
जिले में पहले चरण में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां मुकम्मल हो गयीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक शुरुआत में 17 हजार लोगों को टीका लगवाने का प्रस्ताव है। उसके बाद चरणबद्ध तरीक़े से तय प्रोटोकॉल के मुताबिक टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण की शुरुआत बेली अस्पताल से की जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर्स और बुजुर्गों को पहले
पूरे जिले में कोरोना की वैक्सीन किसको दी जाएगी, इसकी पूरी सूची तैयार हो गयी है। पहले चरण में कोरोना से सीधी जंग लड़ रहे 17 हजार कोरोना वॉरियर्स को टीके लगाए जाएंगे। इनमें सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा पहले चरण में ही पचास साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत में कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
पिछले महीने भेजी गई शासन को सूची
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तय हुए प्रोटोकॉल के मुताबिक सितंबर से ही सूची बनाने का काम शुरू कर दिया था। यह सूची नवंबर में पूरी होकर शासन को भेजी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दूसरे चरण और फिर तीसरे चरण की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।बेली अस्पताल के पास वैक्सीनेशन की कमान
जिले में होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन की पूरी कमान बेली अस्पताल से मॉनिटर की जाएगी। क्योंकि इसी अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा भंडारण गृह बन रहा है। इस सेंटर में वैक्सीन देखरेख की जिम्मेदारी यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग के पास रहेगी।- प्रयागराज में पहले चरण में होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सूची तैयार करके हमने अपने ही कार्यकाल में शासन को भेज दी थी। उसी के अनुरूप टीकाकरण किया जाएगा। कई चरणों में वैक्सीनेशन होना है। इसलिए तय प्रोटोकॉल से आगे टीकाकरण होगा। - डॉ. जीएस बाजपेयी, अतिरिक्त निदेशक संचारी रोग एवं तत्कालीन सीएमओ, प्रयागराज
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Freepic / Amar Ujala