फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   exclusive news: 17,000 Corona Warriors to be vaccinated in Prayagraj

exclusive news : प्रयागराज में सबसे पहले 17 हजार कोरोना वॉरियर्स को लगेगा टीका

Sun, 06 Dec 2020 10:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Dec 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
exclusive news: 17,000 Corona Warriors to be vaccinated in Prayagraj
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
जिले में पहले चरण में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां मुकम्मल हो गयीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक शुरुआत में 17 हजार लोगों को टीका लगवाने का प्रस्ताव है। उसके बाद चरणबद्ध तरीक़े से तय प्रोटोकॉल के मुताबिक टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण की शुरुआत बेली अस्पताल से की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स और बुजुर्गों को पहले

पूरे जिले में कोरोना की वैक्सीन किसको दी जाएगी, इसकी पूरी सूची तैयार हो गयी है। पहले चरण में कोरोना से सीधी जंग लड़ रहे 17 हजार कोरोना वॉरियर्स को टीके लगाए जाएंगे। इनमें सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों  के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा पहले चरण में ही पचास साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

exclusive news: 17,000 Corona Warriors to be vaccinated in Prayagraj
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

पिछले महीने भेजी गई शासन को सूची

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तय हुए प्रोटोकॉल के मुताबिक सितंबर से ही सूची बनाने का काम शुरू कर दिया था। यह सूची नवंबर में पूरी होकर शासन को भेजी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दूसरे चरण और फिर तीसरे चरण की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

बेली अस्पताल के पास वैक्सीनेशन की कमान

जिले में होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन की पूरी कमान बेली अस्पताल से मॉनिटर की जाएगी। क्योंकि इसी अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा भंडारण गृह बन रहा है। इस सेंटर में वैक्सीन देखरेख की जिम्मेदारी यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग के पास रहेगी।

 
  • प्रयागराज में पहले चरण में होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सूची तैयार करके हमने अपने ही कार्यकाल में शासन को भेज दी थी। उसी के अनुरूप टीकाकरण किया जाएगा। कई चरणों में वैक्सीनेशन होना है। इसलिए तय प्रोटोकॉल से आगे टीकाकरण होगा। - डॉ. जीएस बाजपेयी, अतिरिक्त निदेशक संचारी रोग एवं तत्कालीन सीएमओ, प्रयागराज

exclusive news: 17,000 Corona Warriors to be vaccinated in Prayagraj
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic / Amar Ujala

वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज सेंटर का हो रहा निर्माण

लोगों को वैक्सीन आने के साथ लगनी शुरू हो जाए और उसकी कोल्ड चेन बनी रहे इसके लिए यहां पर एक नया कोरोना वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज सेंटर बनाया जा रहा है। सरकार ने इस सेंटर के लिए बजट भी आवंटित कर दिया है। वैक्सीन भंडारण कक्ष में तय तापमान में दवा रखी जा सके इसके लिए इस केंद्र में दो जोन बनाए जाएंगे। जिसमें डीप फ्रीजर एरिया और ड्राई एरिया रहेगा। कोल्ड चेन बनाए रखने वाले कई नए उपकरण भी मंगवाए गए हैं। इसके अलावा इस केंद्र के आसपास का इलाका साफ सुथरा रखने की विशेष जिम्मेदारी भी अलग से संबंधित विभाग को दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed