फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Exclusive: An uproar in social media over traffic fines

एक्सक्लूसिवः ट्रैफिक जुर्माने को लेकर सोशल मीडिया में घमासान

Tue, 03 Sep 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Exclusive: An uproar in social media over traffic fines
Exclusive: An uproar in social media over traffic fines
प्रयागराज। नए ट्रैफिक नियमों की सोशल साइट्स पर लोग जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। उनकी नाराजगी अव्यवस्था को लेकर ज्यादा है। तमाम लोग सड़कों की खराब हालत एवं सड़कोें पर घूम रहे आवारा जानवरों के सहारे अपनी बात फेसबुक, ट्विटर पर लिख रहे हैं।
विज्ञापन

जुर्माने की नई दरें लागू होने के बाद से ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर ऐसे संदेशों की बाढ़ आ गई, जिसमें इसे गलत ठहराया जा रहा। जुर्माना राशि में कई गुना की बढ़ोतरी होने पर लोग पहले व्यवस्था सुधारने की बात कह रहे हैं। लोगों का तर्क है कि जुर्माने राशि बढ़ाने से पहले सड़कों की हालत भी देखनी चाहिए। सबसे अधिक दुर्घटनाएं सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से होती है। स्ट्रीट लाइट न जलने से भी लोग गिरते हैं। रात में छुट्टा मवेशियों, आवारा कुत्तों ने सड़क पर चलना दूभर कर रखा है। लोगों का कहना है ऐसी स्थिति में जिम्मेदार सरकारी महकमों पर भी जुर्माना ठोंका जाना चाहिए।
विज्ञापन

0 खराब ट्रैफिक सिग्नल के लिए कोई जिम्मेदार नहीं
सड़क पर गड्ढे के लिए कोई जिम्मेदार नहीं, बस सारी गड़बड़ियों के लिए बाइक चालक जिम्मेदार- मोहित सिंह, प्रीतमनगर
0 सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है, सड़कों पर आवारा पशुओं व कुत्तों की चपेट में आने की जिम्मेदारी किसी पर नहीं सिर्फ जनता ही एक मात्र अपराधी है। वही तरह-तरह के टैक्स व जुर्माना देकर सरकार का खजाना भरे- राजीव तिवारी, नया कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन

0 ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर जुर्माना तो ऐसे बढ़ाया गया जैसे देश की सड़कों को यूरोप जैसी सड़कों में तब्दील कर दिया गया, चल झूठें...
अंकुर वर्मा, एलनगंज
0 ट्रैफिक जुर्माने में बेहिसाब वृद्घि ट्रैफिक पुलिस के लिए आठवें वेतन का तोहफा जैसा है। क्योंकि जुर्माने की राशि अधिक होने से बड़ा हिस्सा भी हाथ आएगा। रवि यादव, बैरहना
0 बाइक पर एक सवारी अधिक बैठाने पर एक हजार जुर्माना लेकिन 80 सीटों की क्षमता वाली ट्रेन की बोगी में अधिक लोगों के बैठने पर कोई जुर्माना नहीं, वाह सरकार। पश्यंती शुक्ला, अल्लापुर

सिविल लाइंस में 400 से अधिक ई-चालान
प्रयागराज। जुर्माना राशि में बढ़ोतरी के दूसरे दिन सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने सिविल लाइंस में खासतौर से बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चलाया। इनमें भी हेलमेट न पहनने वाले खास निशाने पर रहे। ट्रैफिक पुलिस ने सुभाष चौराहा, हॉटस्टफ चौराहा एवं हनुमान मंदिर चौराहा के पास बिना हेलमेट लगाए गुजर रहे वाहन चालकों को रोका और उनका चालान किया। कुछ बाइक सवार पुलिसकर्मियों से एक दिन की मोहलत मांगते दिखे, लेकिन ट्रैफिक सिपाही नहीं पसीजे और उनका चालान कर दिया। पुलिस ने इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े चार पहिया वाहनों का भी चालान किया। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के मुताबिक त्यौहारों के चलते पर्याप्त पुलिस बल अभी नहीं है। पुलिस बल उपलब्ध होते ही सभी चौराहों पर अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज करीब चार सौ से अधिक चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed