फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Excise minister resigns on morality after death due to poisonous liquor

जहरीली शराब से हुई मौत पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे आबकारी मंत्री

Mon, 31 May 2021 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Excise minister resigns on morality after death due to poisonous liquor
उज्ज्वल रमण सिंह - फोटो : SELF
समाजवादी पार्टी से करछना विधायक उज्ज्वल रमण सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग  आबकारी मंत्री को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विगत कई माह से जहरीली शराब से लोगों की जान जा रही है। सूबे के आबकारी मंत्री को भी चाहिए कि वह नैतिकता के आधार पर खुद ही अपना इस्तीफा दें। 
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि आबकारी मंत्री को इस बात की वाहवाही नहीं लुटनी चाहिए कि शराब की बिक्री से प्रदेश का खजाना भरा है।  मुख्यमंत्री से उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश में नकली शराब के साथ नकली दवाओं का भी बहुत बड़ा गोरखधंधा बडे़ पैमाने पर चल रहा है। इसमें बडे़- बडे़ पूंजीपतियों के साथ सफेदपोश लोगों का संरक्षण हैं ।
विज्ञापन


यह बहुत बड़ा नेटवर्क हैं जिसे पूरी तरह खत्म करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नकली दवाओं का कारोबार तो पहले भी होता था लेकिन इस कोरोना महामारी के एक साल में नकली दवाओं का कारोबार छा गया है। विधायक ने जनहित में प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम के बाहर प्राइज लिस्ट लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed