फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Excellent performance in athletics at cluster level, six students selected for national level

Athletics Cluster Meet :  क्लस्टर स्तर पर एथलेटिक में शानदार प्रदर्शन, छह छात्र राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

Wed, 06 Aug 2025 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 02:01 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) एथलेटिक्स क्लस्टर मीट का आयोजन रशमोर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा किया गया। इसमें लगभग 250 से अधिक विद्यालय के 5000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम ने एथलेटिक्स क्लस्टर मीट (क्लस्टर 5) में शानदार सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
Excellent performance in athletics at cluster level, six students selected for national level
सीबीएसई क्लस्टर मीट में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) एथलेटिक्स क्लस्टर मीट का आयोजन रशमोर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा किया गया। इसमें लगभग 250 से अधिक विद्यालय के 5000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम ने एथलेटिक्स क्लस्टर मीट (क्लस्टर 5) में शानदार सफलता प्राप्त की है। एथलीट्स ने अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अनेक पदक जीते हैं। इनमें से छह प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। अंडर 14 श्रेणी में कक्षा आठ के प्रियांश ने ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा नौ की उन्नति पांडेय ने ऊंची कूद में कांस्य पदक, शॉट पुट में कांस्य और डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया। इनका चयन डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह कक्षा आठ के तेजस्व मिश्रा को शॉट पुट में कांस्य पदक मिला है। अंडर 17 श्रेणी में कक्षा 10 की आयुषी पंडित ने डिस्कस थ्रो में कांस्य हासिल किया। कक्षा 10 के ही आयुष पाल ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया। इन्होंने 1.77 मीटर छलांग लगाकर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। कक्षा नौ की अनन्या सिंह ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक हासिल करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। कक्षा 10 के आदित्य मिश्रा ने शॉट पुट में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय पदक में स्थान बनाया। अंडर 19 में कक्षा 11 की अंशिका सोनी ने ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल किय।
विज्ञापन


कक्षा 10 के सक्षम पटेल ने रजत पदक हासिल कर ट्रिपल जंप में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए। कक्षा 10 की आराध्या रंजन ने शॉटपुट में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया। बास्केटबॉल के अपने मुकाबले में गंगा गुरुकुलम ने उदया पब्लिक स्कूल अयोध्या को कड़े मुकाबले में 22-21 अंकों के साथ जीत हासिल की। विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने कहा कि ये उपलब्धियां हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ निश्चय का प्रतिफल हैं। हम सभी विजेताओं को दिल से बधाई देते हैं और हमारे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हैं। विद्यालय को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed