फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Examination of four recruitments including Staff Nurse, Additional Private Secretary also postponed

UPPSC : स्टाफ नर्स, अपर निजी सचिव समेत चार भर्तियों की परीक्षा भी स्थगित, आयोग ने जारी की सूचना

Sat, 16 Mar 2024 11:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 11:07 AM IST
सार

यूपीपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली स्टाफ नर्स भर्तीऔर अपर निजी सचिव, सहायक नियोजक सहित कई परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Examination of four recruitments including Staff Nurse, Additional Private Secretary also postponed
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षाएं स्थगित करने का सिलसिला जारी है। अब स्टॉफ नर्स, अपर निजी सचिव समेत चार भर्तियों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। आयोग की ओर से इस बाबत सूचना भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 का पेपर आउट होने के आरोप लगे थे। इसके बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई। इसके बाद से आयोग की ओर से पीसीएस समेत कई अन्य भर्ती परीक्षाएं भी स्थगित की जा चुकी है। इसी क्रम में शुक्रवार को चार और भर्ती परीक्षा स्थगित किए जाने की सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई।

विज्ञापन

उपसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 22 मार्च को प्रस्तावित स्टॉफ नर्स यूनानी-आयुवेर्दिक प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की गई है। इसके अलावा सात अप्रैल को प्रस्तावित सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2023, नौ अप्रैल को होने वाली अपर निजी सचिव भर्ती 2023 शार्टहैंड एवं टाइपिंग परीक्षा तथा 24 अप्रैल को प्रस्तावित स्टाफ नर्स एलोपैथी मुख्य परीक्षा-2023 स्थगित कर दी गई है। उपसचिव का कहना है संशोधित परीक्षा कैलेंडर जल्द घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed