फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Examination Center for Kumbh

कुंभ के चलते बदले परीक्षा केंद्र

Thu, 06 Dec 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Thu, 06 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Examination Center for Kumbh
माध्यमिक शिक्षा परिषद
कुंभ के दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा पड़ने के चलते जिला केंद्र निर्धारण समिति ने पूर्व में तय किए 15 परीक्षा केंद्रों को बदलने के साथ 10 नए केंद्र बनाए हैं। 2018 में सामूहिक नकल में पकड़े गए कंधई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज को इस बार निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा कुंभ कार्य के चलते शहर के सीएवी इंटर कॉलेज एवं राधा रमण इंटर कॉलेज को केंद्र नहीं बनाया गया है। सीएवी इंटर कॉलेज, राधारमण इंटर कॉलेज एवं कन्हई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र क्रमश: जीजीआईसी सिविल लाइंस, जीजीआईसी कटरा एवं गौरी पाठशाला को बनाया गया है। इसके साथ ही कई अन्य विद्यालय जो कुंभ कार्य के लिए चयनित हुए हैं, वहां परीक्षार्थियों की संख्या कम कर दी गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस की ओर से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में 12 राजकीय, 121 सवित्त एवं 179 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इस प्रकार जिले में 2019 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 312 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 2018 में परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या 323 थी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्लपुर इंटर कॉलेज शुक्लपुर मेजा का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। इस विद्यालय में बाउंड्रीवाल नहीं होने और पूर्व में इस केंद्र को आजीवन डिबार किए जाने के चलते इसे केंद्र नहीं बनाया गया है। कृषक इंटर कॉलेज कसौटा का परीक्षा केंद्र निरस्त करने के साथ यहां के परीक्षार्थियों को जीजीआईसी नारीबारी भेजा गया है। माधव इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त करने के बाद यहां के परीक्षार्थियों को जीजीआईसी हंडिया भेजा गया है। सरस्वती शिक्षा सदन इंटर कॉलेज हरीपुर मर्रो हंडिया के परीक्षा केंद्र को जीजीआईसी धनुपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


विजयलक्ष्मी पंडित इंटर कॉलेज फूलपुर का परीक्षा केंद्र प्रबंधन और प्रधानाचार्य के बीच विवाद के चलते निरस्त कर दिया गया है, यहां के परीक्षार्थियों को आसपास के केंद्रों में समायोजित किया गया है। केएन जायसवाल इंटर कॉलेज सड़वा नैनी का परीक्षा केंद्र संसाधन की कमी के चलते निरस्त कर दिया गया है, यहां के परीक्षार्थियों को जीजीआईसी मुंगारी भेजा गया है। चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज परमेश्वरदीन प्रतापपुर का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है, यहां के परीक्षार्थियों को आसपास के केंद्रों में समायोजित किया गया है। गौस मेमोरियल इंटर कॉलेज करेली का परीक्षा केंद्र प्रबंधक के आग्रह पर निरस्त कर दिया गया है। जगपतसिंह गिरधारीलाल सिंगरौर इंटर कॉलेज मकनपुर का परीक्षा केंद्र डिबार होने के चलते निरस्त करके यहां के परीक्षार्थियों को विद्यावती दरबारी इंटर कॉलेज भेजा गया है। आरबीएम इंटर कॉलेज करेली का परीक्षा केंद्र निरस्त करके परीक्षार्थियों को समायोजित किया गया है। पं. जंगीराम दुबे स्मारक इंटर कॉलेज नीबीं लोहगरा का केंद्र भी निरस्त करके यहां के परीक्षार्थियों को जीजीआईसी शंकरगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed