{"_id":"64a29153d942134666038105","slug":"ex-lover-objectionable-picture-of-married-woman-goes-viral-case-filed-against-three-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पूर्व प्रेमी ने वायरल की विवाहिता की आपत्तिजनक तस्वीर, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पूर्व प्रेमी ने वायरल की विवाहिता की आपत्तिजनक तस्वीर, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 03 Jul 2023 02:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:43 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि वह शादीशुदा है और उसके घर के सामने सैफ अली खान रहता है। उससे उसके प्रेम संबंध हो गए थे। बाद में गलती का अहसास होने पर उसने सारे संंबंध खत्म कर लिए। 30 जून को जब वह घर पर अकेली थी, तब घर में घुसकर आरोपी ने छेड़खानी की।
विज्ञापन
पीड़िता (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करेली में पूर्व प्रेमी ने विवाहिता की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे पहले 11 लाख के जेवर व पांच लाख रुपये भी बहला फुसलाकर ले लिए। पुलिस ने प्रेमी समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि वह शादीशुदा है और उसके घर के सामने सैफ अली खान रहता है। उससे उसके प्रेम संबंध हो गए थे। बाद में गलती का अहसास होने पर उसने सारे संंबंध खत्म कर लिए। 30 जून को जब वह घर पर अकेली थी, तब घर में घुसकर आरोपी ने छेड़खानी की। विरोध पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
शिकायत पर उसकी मां व दो बहनों ने गालीगलौज करते हुए धमकाया। इसके बाद आरोपी ने उसकी पूर्व में अपने साथ खींची गईं तस्वीरें भी वायरल कर दीं। करेली इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन