{"_id":"603166b66e0fd5303701bdc0","slug":"ex-bankers-in-the-rs-23-crore-scam-can-also-be-named-on-the-ed-s-radar-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"23 करोड़ के घोटाले में पूर्व बैंककर्मी भी ईडी के रडार पर, जांच में सामने आ सकता है नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 करोड़ के घोटाले में पूर्व बैंककर्मी भी ईडी के रडार पर, जांच में सामने आ सकता है नाम
Sun, 21 Feb 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सिस बैंक में शुआट्स के खातों से 23 करोड़ के गबन मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी भी ईडी के रडार पर हैं। यह वह कर्मचारी हैं जो मुख्य आरोपी पूर्व बैंक अफसर कमाल एहसान के न सिर्फ बेहद करीबी रहे, बल्कि उससे किसी न किसी तरह फायदा भी उठाया। फिलहाल तफ्तीश चल रही है। यह भी आशंका है कि गबन की रकम का कुछ हिस्सा इन कर्मचारियों तक भी पहुंचा हो।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर ईडी की टीम भी जांच में जुटी है। कुछ दिनों पहले ही मुख्य आरोपी कमाल एहसान के साथ ही उसके भाई जमाल अशरफ, ड्राइवर सैयद यावर हुसैन और शुआट्स के पूर्व एकाउंटेंट राजेश कुमार के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर एक्सिस बैंक के कुछ पूर्व कर्मचारी भी ईडी के रडार पर हैं। दरअसल यह वह कर्मचारी हैं जो न सिर्फ कमाल के बेहद भरोसेमंद रहे बल्कि उनसे किसी न किसी तरह फायदा भी पाया। फिलहाल यह जानकारी जुटाई जा रही है कि गबन की रकम का हिस्सा इन्हें मिला या नहीं। ऐसा हुआ तो मामले में उनका भी नाम प्रकाश में लाकर आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay