फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Evidence sought from assistant professor who says 'numbers are given on the basis of caste in AU'

‘इविवि में जातिगत आधार पर दिए जाते हैं नंबर’, कहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर से मांग गए प्रमाण

Wed, 15 Dec 2021 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 12:40 AM IST
सार

  • इविवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम को इविवि प्रशासन ने जारी किया नोटिस
  • शिक्षक को चेतावनी, अगर प्रमाण नहीं दिया तो इविवि प्रशासन करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
Evidence sought from assistant professor who says 'numbers are given on the basis of caste in AU'
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में जातिगत आधार पर नंबर दिए जाने का आरोप लगाने पर इविवि प्रशासन ने मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। हालांकि मामला दो साल पुराना है।
विज्ञापन



डॉ. विक्रम ने दो साल पहले 21 अक्तूबर 2019 को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जातिगत आधार पर नंबर दिए जाते हैं। उन्होंने इविवि प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए विश्वविद्यालय में जातिवाद हावी होने के गंभीर आरोप गए थे। आरोप लगाए थे कि शिक्षक और छात्र जाति के आधार पर बंटे हुए हैं। शोधार्थी अपने शोध निदेशक के अलावा किसी दूसरे शिक्षक से भी नहीं मिल पाते हैं। 
विज्ञापन



सीनियर और जूनियर शिक्षकों में आपसी खींचतान रहती है। इससे शोध का स्तर भी गिर रहा है। डॉ. विक्रम ने तत्कालीन कुलपति से ऐसे तमाम मामलों के समाधान की मांग की थी। इस मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान में लेते हुए इविवि प्रशासन से पूछा कि इस अब तक क्या कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला की ओर से डॉ. विक्रम को नोटिस जारी पूछा गया है कि उन्होंने जिस आधार पर यह आरोप लगाए हैं, अभिलेखीय साक्ष्य के साथ इविवि प्रशासन को उससे अवगत कराएं। अगर वह कोई जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, डॉ. विक्रम का कहना है कि कई छात्रों ने उनसे मिलकर कहा था कि जातिगत आधार पर उन्हें कम अंक दिए गए। उन्होंने सिर्फ छात्रों की बात रखी थी।


‘राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में एक छात्र की ओर से की गई शिकायत के संदर्भ में आयोग ने विश्वविद्यालय से जानकारी मांगी है। डॉ. विक्रम से इसी मामले में जवाब मांगा गया है।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed