फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Evidence of paper leaks handed over to students with affidavit

छात्रों ने हलफनामे के साथ सौंपे पेपर लीक के साक्ष्य

Sun, 10 Feb 2019 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Evidence of paper leaks handed over to students with affidavit
शिक्षक भर्ती
प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में बड़ी संख्या में छात्रों ने जांच कमेटी को साक्ष्य सौंपे हैं। छात्रों ने हलफनामे के साथ साक्ष्य दिए हैं। साक्ष्य देने की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद साक्ष्यों की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। तीसरे चरण में 12 जनवरी को छह विषयों की परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद प्रतियोगी छात्रोें ने आरोप लगाया कि पेपर व्हाट्स एप पर परीक्षा शुरू होने से पहले ही वायरल हो गया। प्रतियोगियों की शिकायत पर आयोग ने इस मामले की जांच किसी सेवानिवृत्त जिला जज से कराने का निर्णय लिया। जांच अधिकारी नामित कर लिए गए और अभ्यर्थियों से 11 फरवरी तक हलफनामे के साथ पेपर लीक के साक्ष्य मांगे गए।
विज्ञापन


जांच शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने हलफनामे के साथ साक्ष्य सौंपे हैं। साक्ष्यों में पेपर लीक संबंधी व्हाट्स एप के स्क्रीन शॉट और कई अभिलेख शामिल हैं। साक्ष्य देने के लिए लखनऊ, वाराणसी और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग पहुंचे और उन्होंने हलफनामे के साथ साक्ष्य प्रस्तुत किए। 11 फरवरी के बाद इन साक्ष्यों की पड़ताल शुरू होगी। आयोग ने भी 12 जनवरी को हुई परीक्षा की उत्तरकुंजी अब तक जारी नहीं की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उत्तरकुंजी पर कोई निर्णय लिया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर यह भी तय होगा कि परीक्षा को निरस्त किया जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए पहले दो चरणों में हुई परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है। पहले चरण की परीक्षा 15 दिसंबर 2018 और दूसरे चरण की परीक्षा इस वर्ष पांच जनवरी को हुई थी। इन दोनों चरणों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत 29 विषयों और विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। इन विषयों की उत्तरकुंजी पर आयोग को तकरीबन तीन हजार आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। ये आपत्तियों ई-मेल के माध्यम से आई हैं और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सीधे आयोग जाकर आपत्तियां दर्ज कराईं हैं। हालांकि इन आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। अगले सप्ताह से आपत्तियों का निस्तारण शुरू किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed