फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Everyone's trust scheme will not extend the last date

सबका विश्वास स्कीम की नहीं बढ़ेगी अंतिम तिथि

Fri, 27 Dec 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Everyone's trust scheme will not extend the last date
प्रयागराज। लंबित उत्पाद शुल्क और सेवा कर से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए आई ‘सबका विश्वास स्कीम’ की अवधि नहीं बढ़ेगी। सीजीएसटी प्रयागराज के अफसरों ने स्पष्ट किया कि इस स्कीम की अवधि को अब सरकार नहीं बढ़ाएगी। 31 दिसंबर 19 तक इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। ऐसे में जो भी बड़े बकाएदार हैं, वह इस स्कीम के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीजीएसटी प्रयागराज जोन की बात करें तो इसके अधीन प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी समेत कुल 12 जिले हैं। इन सभी जिलों में सैकड़ों की संख्या में बड़े बकाएदार हैं। दरअसल, स्कीम के तहत 50 लाख रुपये और इससे कम के मामलों में 70 प्रतिशत तक की राहत देने का प्रावधान है। 50 लाख रुपये से अधिक की राशि पर राहत की दर 50 प्रतिशत रखी गई है। यह राहत उन लंबित मामलों के लिए है, जिनमें करदाता 30 जून 2019 तक ड्यूटी की राशि स्वीकार कर चुके हैं। फिलहाल, अब तक 400 से ज्यादा आवेदन सीजीएसटी प्रयागराज जोन को मिल चुके हैं। इसमें नगर निगम, एडीए आदि सरकारी विभागों के साथ तमाम प्राइवेट संस्थान और बड़े कारोबारी शामिल हैं। बताया जा रहा है पिछले सप्ताह ही सीजीएसटी के वरिष्ठ अफसरों को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था कि वह आखिरी तिथि से पहले ज्यादा से ज्यादा संभावित करदाताओं की तलाश कर उन्हें स्कीम के दायरे में लाने की कोशिश करें। सीजीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर गौरव चंदेल का कहना है कि यह स्कीम करदाताओं के लिए फायदेमंद है। करदाताओं को वर्षों से लंबित मामले से एक ही बार में छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही विभाग को राजस्व भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed