फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every hour sanitation in temples, changed arrangements for worship and worship

मंदिरों में अब हर घंटे सैनिटाइजेशन,दर्शन-पूजन की बदली व्यवस्था

Fri, 05 Jun 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jun 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Every hour sanitation in temples, changed arrangements for worship and worship
vishnu mandir gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
 आठ जून से अनलॉक होने जा रहे मठ-मंदिरों में अब दर्शन-पूजन की व्यवस्था में पूरी तरह बदलाव नजर आएगा। इसके लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए गाइड लाइन तय की है।  इसके तहत अब हर घंटे मंदिर परिसरों को बंद तक सैनिजाइजेशन कराया जाएगा। वेणी माधव, ललिता देवी समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालु पुजारियों के हाथों में न तो सीधे फूलमाला दे सकेंगे और ना ही भगवान को स्पर्श कर चढ़ा सकेंगे। एक साथ मंदिरों में 10 से 15 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


तीर्थनगरी प्रयागराज में संगम पर गंगा आरती समेत बड़े हनुमान मंदिर, अलोपशंकरी देवी, शक्तिपीठ मां ललिता देवी, शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी समेत अन्य मठ -मंदिरों के लिए दर्शन-पूजन के निमित्त नई गाइड लाइन तय की गई है। अब इसी गाइड लाइन के हिसाब से मंदिरों में दर्शन-पूजन होंगे। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रमुख मंदिर प्रबंधनों को एहतियात बरतने और खास तौर से नए दौर में दर्शन-पूजन के दौरान विशेष सजगता बरतने के लिए व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन


इसके तहत अब मंदिर परिसर को बार-बार सैनिटाइज कराना होगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हैंडवाश व सैनिटाइजर केसाथ ही साबुन रखना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा मंदिर में भीड़ के रूप में श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी। एक बार में 10-15 श्रद्धाु ही मंदिरों में प्रवेश कर सकेंगे। साथ ही प्रतिमाओं को स्पर्श करने और फूलमाला चढ़ाने की परंपरा में भी बदलाव किया गया है। अब फूलमाला दूर से ही एक पात्र में अर्पित कर दिया जाएगा। ललिता देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा ने बताया कि मंदिर खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सैनिटाइजेशन के लिए मशीन मंगाई गई है। इससे हर घंटे मंदिर को सैनिटाइज किया जाता रहेगा। एक साथ 10 से अधिक श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार में 15 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा प्रवेश
 वेणी माधव मंदिर की महंत डॉ वैभव गिरि ने बताया कि मंदिर को हर घंटे पर सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। पुजारी हाथ में ग्लब्स पहने रहेंगे, ताकि प्रसाद वितरण में किसी तरह का संक्रमण फैलने का खतरा न रहे। फूलमाला पुजारियों के हाथ में देने पर रोक लगाई गई है। एक बार में अधिकतम 15 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा।


दूरी बनाकर ही करें दर्शन, गाइड लाइन के पालन पर जोर
 अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और दूरी बनाकर ही दर्शन कराने की अपील की है। बृहस्पतिवार को उन्होंने बताया कि गाइड लाइन तय करने के साथ ही प्रमुख मठ-मंदिरों के महंतों और व्यवस्थापकों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मठ -मंदिर खुलने पर कोरोना से मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। साथ ही गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने का संत -महात्माओं और श्रद्धालुओं से आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed