फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   evaluation of 82.66 percent copies caopleted in the state

प्रदेश में 82.66 प्रतिशत कॉपियों को मूल्यांकन पूरा

Sun, 24 May 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
evaluation of 82.66 percent copies caopleted  in the state
प्रदेश के 75 में से 38 जिलों में यूपी बोर्ड की 82.66 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार प्रदेश के ग्रीन जोन वाले 20 जिलों में 19 और आरेंज जोन वाले 36 जिलों में 19 अर्थात 38 जिले में मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। मूल्यांकन की यही गति रही तो मई के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद जून के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले 16 एवं 17 मार्च को होने के बाद इसे कोरोना संकट के चलते स्थगित कर दिया गया था। दोबारा मूल्यांकन का काम पांच मई से ग्रीन, 12 मई से आरेंज और 19 मई से रेड जोन वाले जिलों में शुरू हुआ। यूपी बोर्ड सचिव के अनुसार प्रदेश के ग्रीन जोन में 63 में 61, आरेंज जोन में 133 में 100 तथा रेड जोन में 85 कुल मिलाकर 281 में से 162 केंद्रों पर मूल्यांकन पूरा हो गया।
विज्ञापन

जिले में मूल्यांकन का काम पूरा
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शनिवार को जिले के अग्रसेन इंटर कॉलेज में खत्म होने के साथ पूरा हो गया। इससे पहले 21 मई को क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, 22 मई को भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, केसर विद्यापीठ, डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज एवं जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में पूरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed