{"_id":"5c968568bdec2214676aaaf5","slug":"evaluation-of-76-percent-copies-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में अब तक 76 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में अब तक 76 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन
Sun, 24 Mar 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड फाइल फोटो
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 25 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और जिस हिसाब से कॉपियां जांची जा रही हैं, उससे संकेत मिल रहे हैं कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी जिलों में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रयागराज में ही 76 फीसदी कॉपियां जांची जा चुकी हैं।बिजनौर, मिर्जापुर, मऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी और प्रतापगढ़ में कॉपियों के मूल्यांकन काम पूरा कर लिया लिया गया है। प्रयागराज के सात मूल्यांकन केंद्रों में हाईस्कूल एवं इंटर की 14 लाख 11 हजार 113 कॉपियां जांची जानी हैं, जिनमें से 10 लाख 69 हजार 512 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 191340, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 193958, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 220947, अग्रसेन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 120948, क्रॉस्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 105418, डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज में इंटर की 112992 और केपी इंटर कॉलेज में 114909 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। इन सभी केद्रों में मूल्यांकन के लिए अब तीन लाख 41 हजार 601 कॉपियां बाकी रह गई हैं।
विज्ञापन