{"_id":"5cd33889bdec22071c2df14e","slug":"escalators-will-also-be-set-to-land-down-on-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर अब नीचे उतरने के लिए भी लगाए जाएंगे एस्केलेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर अब नीचे उतरने के लिए भी लगाए जाएंगे एस्केलेटर
Thu, 09 May 2019 01:44 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
new escalator
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों को अब फुट ओवर ब्रिज से नीचे उतरने के लिए भी एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने इलाहाबाद जंक्शन पर कुल चार नए एस्केलेटर लगाने का निर्णय लिया है। इसे लिए स्थान का भी निर्धारण कर लिया गया है। जंक्शन पर बनाए गए नवनिर्मित प्लेटफार्म संख्या छह के फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर पहली बार चढ़ने के साथ उतरने के लिए भी एस्केलेटर को लगाया जाएगा।
वर्तमान समय जंक्शन के कुल पांच स्थानों पर एफओबी पर चढ़ने के लिए एस्केलेटर लगे हुए हैं। इसमें तीन एस्केलेटर सिविल लाइंस साइड और एक सिटी साइड एवं एक एस्केलेटर प्लेटफार्म नंबर एक के लाइन शाह बाबा मजार एफओबी पर चढ़ने के लिए लगा हुआ है। यहां उतरने के लिए भी एक भी एस्केलेटर नहीं है। इसे देखते हुए पिछले दिनों निर्णय लिया गया कि यहां एफओबी से उतरने के लिए भी एस्केलेटर लगाया जाए। बुधवार को जंक्शन स्थित स्टेशन निदेशक के कक्ष में रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में आए सदस्यों ने उतरने के लिए एस्केलेटर लगाने की बात कही तो उन्हें बताया गया कि यह काम शीघ्र शुरू होगा।
ताया गया कि लाइन शाह बाबा मजार के सिटी साइड और प्लेटफार्म नंबर छह के एफओबी पर चढ़ने एवं उतरने के लिए एस्केलेटर लगाया जाएगा। इसके बाद जहां-जहां सिर्फ चढ़ने के लिए एस्केलेटर हैं वहां उसके बगल में उतरने के लिए भी एस्केलेटर लगाने की तैयारी है। स्टेशन मैनेजर राजाराज राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने प्लेटफार्म नंबर एक के दिल्ली छोर पर खानपान के स्टॉल बढ़ाने की भी बात कही। यह भी कहा गया कि जंक्शन के तमाम प्लेटफार्म के एफओबी के नीचे वाले हिस्से में शेड न होने का भी मामला उठाया गया। इसके अलावा तमाम अन्य मसलों पर भी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।