फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Equation Center will provide employment to the students of Allahabad University

पहल : इलाहाबाद विवि के छात्रों को रोजगार दिलाएगा इक्यूवेशन सेंटर

Mon, 08 Nov 2021 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Equation Center will provide employment to the students of Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में इक्यूवेशन सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। कुलाधिपति आशीष कुमार चौहान की पहल पर इविवि प्रशासन की ओर से यह सेंटर बनाया जा रहा है। सोमवार को आयोजित इविवि के दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में छात्रों को रोजगार संबंधी कार्यक्रमों के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


इस सेंटर के निर्माण का लक्ष्य है कि इविवि के अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार मुहैया कराया जा सके। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति को अपनाते हुए दस नए पाठ्यक्रम बनाए हैं। कुलपति ने पीएचडी में नवाचार की जरूरत पर जोर देते हुए इंटीग्रेटेड पीएचडी की बात कही। उन्होंने विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में इविवि के आठ प्रोफेसरों को शामिल किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि देश के हर राज्य और हिस्से में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़े हुए विद्वान, प्रशासक एवं राजनेता मौजूद हैं। राष्ट्र निर्माण में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की भूमिका से कोई इनकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन


कुलाधिपति आशीष कुमार चौहान ने कहा कि इविवि का ध्येय वाक्य है, ‘जितनी शाखाएं उतने वृक्ष।’ यही वजह है कि यहां के छात्र-छात्राओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। बतौर कुलाधिपति वह पूरा प्रयास करेंगे कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2022 में जब अगला दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा तो विश्वविद्यालय के खाते में कुछ नई उपलब्धियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed