फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Equal responsibility of all the office bearers to strengthen the organization- Priyanka

संगठन मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों के बराबर की जिम्मेदारी- प्रियंका 

Fri, 02 Jul 2021 11:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jul 2021 11:58 PM IST
सार

  • गंगापार के लालगोपालगंज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बोलीं राष्ट्रीय महासचिव

विज्ञापन
Equal responsibility of all the office bearers to strengthen the organization- Priyanka
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को समाप्त हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन वर्चुअल माध्यम से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों की बराबर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों को मजबूत किए बिना संगठन को धार नहीं मिल सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी ही बता पाएंगे कि कौन विधान सभा में कितनी मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में टिकट वितरण जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद किया जाएगा। गंगापार में लालगोपालगंज आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ब्लॉक पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। कहा कि प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों की सबकी बराबर की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


सभी को मिलकर कार्य करना होगा तभी मिशन 2022 कामयाब होगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार एवं आपसी संबंधों से ही जोड़कर ढांचा तैयार कर सफलता दिलवाएंगे। शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरूआत सुबह प्रभात फेरी से हुई। पांच किलोमीटर के इलाके में निकली रैली में हम होंगे कामयाब एक दिन के नारे लगे। प्रशिक्षण शिविर को राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाडे, ललितेश पति त्रिपाठी, अनुग्रह नारायण सिंह, मकसूद खान, देवेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मुकुंद तिवारी, अध्यक्ष सुरेश चंद यादव, वसीम अंसारी, सरिता पटेल, राहुल राजभर, धर्मेंद्र निषाद, राजेंद्र दुबे, मुकुंद तिवारी, बृजेश सिंह, आशीष पांडे, मनोज पासी, राकेश पटेल, सहित आठ जिलों के जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed