फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Envelope administration in preparation for nac grading

नैक ग्रेडिंग की तैयारी में जुटा इविवि प्रशासन

Sat, 23 Mar 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नैक टीम का दौरा तीन दिन बाद से शुरू होने जा रहा है। इविवि को वर्ष 2008 से नैक ग्रेडिंग नहीं मिली है। ऐसे में नैक टीम का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इविवि प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय में शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर भी कामकाज होंगे और विभाग खुलेंगे। तीन दिन पहले ही इविवि के कला संकाय के विभागों ने नैक टीम के समक्ष प्रस्तुतिकरण के लिए मॉक अभ्यास किया था। इविवि की प्रतिष्ठा के लिए नैक की ग्रेडिंग काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


यही वजह है कि इविवि प्रशासन इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। नैक की ओर से विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन छह चरणामें किया जाता है। इविवि पांच चरण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुका है और नैक टीम अंतिम चरण में विश्वविद्यालय का दौरा करने आ रही है। टीम के आने पर हर विभाग को दस मिनट का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देना होगा। इसमें विभागों को पिछले पांच वर्षों में अपनी उपलब्धियों के बारे में बताना होगा। साथ ही यह जानकारी देनी होगी कि अगले पांच वर्षों के लिए उनकी कार्ययोजना क्या है। इसी के मद्देनजर शनिवार और रविवार को भी नैक टीम के दौरे को लेकर तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed