फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   entrance may be held in the month of September

सितंबर के अंत में हो सकती हैं प्रवेश परीक्षाएं

Tue, 14 Jul 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
entrance may be held in the month of September
-आवेदन का आज आखिरी दिन, अंतिम तिथि बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन

-इविवि में प्रवेश के लिए आ चुके हैं 93 हजार से अधिक आवेदन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा सितंबर के अंत में कराई जा सकती है। इविवि एवं कॉलेज में प्रवेश के लिए चल रहे आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है। इविवि प्रशासन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की तैयारी में है। बुधवार को इस पर निर्णय लिया जा सकता है। प्रवेश के लिए अब तक 93 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
इविवि प्रशास ने एक अगस्त से प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। लेकिन, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा का टलना तय है। प्रवेश परीक्षा अब सितंबर के अंत में कराए जाने की तैयारी है। बुधवार को आवेदन की अंतिम तिथि है। इसे भी 15 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में आवेदन की गति में तेजी आई है। आवेदनों की संख्या 93 हजार के ऊपर पहुंच गई है। मंगलवार शाम तक कुल 187381 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 93407 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली।
विज्ञापन

स्नातक में प्रवेश के लिए अब तक सर्वाधिक 89579 रजिस्ट्रेशन हुए हैं और इनमें से 52949 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। इसके अलावा परास्नातक में प्रवेश के लिए 39793 एवं 14342, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 20342 एवं 1574, बीएएलएलबी के लिए 9909 एवं 6009, एलएलबी के लिए 16453 एवं 10501, बीएड के लिए 5127 एवं 3451, एमएड के लिए 1155 एवं 784, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 1656 एवं 1081 और एलएलएम के लिए 3367 एवं 2716 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed