फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Enhanced surveillance in the wake of terror threats

आतंकी खतरे के मद्देनजर बढ़ी चौकसी

Mon, 25 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Enhanced surveillance in the wake of terror threats

आतंकवादी गुट आईएसआईएस से जुड़े युवकों के पकड़े जाने और माघ मेला में हमले की योजना का पता चलने के बाद गणतंत्र दिवस पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। शहर और माघ मेला में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। साथ ही खुफिया तंत्र को भी खासा सक्रिय कर दिया गया है। शहर में आए नए लोगों की निगरानी हो रही है तो एटीएस और खुफिया शाखाओं ने तमाम मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं।

विज्ञापन

एक वक्त में लाखों लोगों की मौजूदगी के माघ मेला को वैसे भी आतंकी खतरे के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है, मगर कुशीनगर और लखनऊ समेत दूसरे जिलों से आईएसआईएस से जुड़े 14 लोगों के पकड़े जाने और उनकी योजना में माघ मेले में हमले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अफसरों में खलबली मची है। सुरक्षा इंतजाम तो पहले से ही कड़े थे, लेकिन इस खुलासे के बाद शासन स्तर से मिले आदेश के तहत माघ मेला में चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी खुफिया शाखाओं के गुप्तचर सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन

इसके साथ ही एसटीएफ, एटीएस, पुलिस के कमांडों दस्ते माघ मेला में किसी भी हमले को टालने के  लिए मुस्तैद हैं। नए आईजी जोन आरके चतुर्वेदी और डीआईजी जेके साही ने भी सोमवार को माघ मेले में सुरक्षा तंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने-चौकियां देखीं और सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर शहर और माघ मेला में अधिकतम सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी। बम निरोधक दस्तों और डॉग स्कवॉयड को भी चौकस रहने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था में लगी टीमों को निर्देश दिया कि वे हर वक्त एक्शन के लिए तैयार रहें। माघ मेला के साथ ही शहर में भी सोमवार रात तक पुलिस टीमों ने जगह-जगह चेकिंग की। होटलों-ढाबों और धर्मशालाओं को भी खंगाला गया। 


एटीएस के द्वारा आईएस से जुड़े 14 युवकों की गिरफ्तारी और माघ मेला में हमले की जानकारी सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियों ने आईएस के लोकल कनेक्शन को खंगालना शुरू किया है। खुफिया शाखाओं के लोगों ने खास इलाकों में कई युवकों की निगहबानी शुरू की है। वैसे भी इलाहाबाद का नाम पहले भी आतंकियों के चलते सुर्खियों में आ चुका है। वाराणसी में हुए बम धमाकों में एसटीएफ ने इलाहाबाद के फूलपुर इलाके के वलीउल्ला को गिरफ्तार किया था। दावा किया था कि वलीउल्ला के ही घर में ठहरकर कई आतंकियों ने साजिश रची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed