फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   employment search will be easy.

रोजगार की तलाश होगी आसान

Wed, 19 Jun 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
employment search will be easy.
ग्राम रोजगार सेवक - फोटो : amar ujala

युवाओं की रोजगार की तलाश आसान होने जा रही है। सेवायोजन विभाग की वेबसाइट को भारत सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस (एनसीएस) से लिंक किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू है। 10 से 15 दिनों में वेबसाइट लिंक हो जाएगी। एनसीएस से अभी देश भर की 12 हजार से अधिक संस्थाएं तथा कंपनियां जुड़ी हैं। इसकी मदद से युवा आसानी से जान सकेंगे कि किस कंपनी के किन-किन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


सेवा योजना विभाग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। बेरोजगार युवाओं का रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन होने लगा है। विभाग की वेबसाइट पर विभिन्न कंपनियाें की नियुक्ति की बाबत भी सूचना होती है लेकिन] इसका दायरा बहुत सीमित है। जो कंपनियां आती हैं, उनकी नौकरियाें का स्तर भी बहुत अच्छा नहीं होता। इसकी वजह से नौकरी मिलने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा उसे छोड़ देते हैं। अब अफसरों का दावा है कि विभाग की वेबसाइट के एनसीएस से जुड़ जाने के बाद युवाओं के लिए बेहतर नौकरी के अवसर होंगे। इसका दायरा काफी बढ़ जाएगा। सहायक निदेशक एके भारतीय ने बताया कि एनसीएस से वर्तमान में 12 हजार कंपनियां जुड़ी हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां भी जुड़ी हैं। इन कंपनियों में नियुक्ति से संबंधित हर तरह की जानकारी युवाओं को हो सकेगी।
विज्ञापन


सभी कंपनियों को भर्ती की देनी होगी जानकारी
आने वाले दिनों में भारत में स्थापित सभी तरह की कंपनियाें में नियुक्ति की सूचना युवाओं के पास होगी। कंपनियों को भर्ती से संबंधित हर जानकारी एनसीएस पर देनी होगी। अफसरों के अनुसार भारत सरकार इसे अनिवार्य करने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू है। साथ ही कंपनियाें के डिटेल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठप है वेबसाइट, रजिस्ट्रेशन भी बंद
सेवायोजन विभाग की वेबसाइट को एनसीएस से जोड़ा जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू है। इसकी वजह से वेबसाइट ठप है। इससे रजिस्ट्रेशन का काम भी बंद है। अफसरों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर वेबसाइट एनसीएस से लिंक हो जाएगी। इसके बाद वेबसाइट शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed