फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   employees accontant are not at risk masks and sanitizers

जोखिम में कर्मचारी-लेखपाल, मॉस्क-सैनिटाइजर तक उपलब्ध नहीं

Sun, 05 Apr 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
employees accontant are not at risk masks and sanitizers
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के अभियान में प्रत्यक्ष रूप से जुड़े लेखपालों तथा राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारियों पर भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ये लोग संदिग्धों तथा बाहर से आए लोगों के सीधे संपर्क में हैं, इसके बावजूद इन्हें मास्क तथा सैनिटाइजर तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। लेखपाल संघ की ओर से अफसरों को इस बाबत पत्र लिखा गया है, लेकिन उन्हें सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन

दूसरे राज्य या जिलों से आए लोगों की पहचान तथा क्वारंटीन के दौरान उन पर नजर रखने वाली टीम में लेखपाल भी शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के पात्रों के सर्वे के लिए भी इन्हें गांव-गांव जाना पड़ रहा है। इसके बावजूद इन्हें मास्क एवं सैनिटाइजर तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इनमें संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजकुमार सागर, उपमंत्री अविनाश पांडेय का कहना है कि अफसरों से मास्क, सैनिटाइजर के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर अन्य वस्तुओं की मांग की गई है, लेकिन अभी तक नहीं मिला। ऐसे में खुद के स्तर पर भी इन वस्तुओं का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

लेखपालों ने बंटवाया भोजन
लेखपाल संघ की ओर से रोजाना जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट वितरित कराए जा रहे हैं। शनिवार को संघ के सोरांव इकाई की ओर से पड़िला में भोजन वितरित कराया गया। वितरण में अवनीश पांडेय, रमेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, अनिल कुमार, मुकेश वर्मा आदि का सहयोग रहा। संघ के अध्यक्ष राजकुमार सागर ने बताया कि प्रशासन की ओर से हर तहसील में रसोई बनाई गई है। वहां से भी जरूरतमंदों को भोजन वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed