फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Embezzlement by a former chairman of the selection board

चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने किया गबन

Wed, 23 Sep 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में एक करोड़ 34 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। चेयरमैन सनिल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पूर्व अध्यक्ष डॉ.आरपी वर्मा परीक्षा मद का पैसा घर लेकर चले गए। जांच में भी यह आरोप साबित हुआ है।
विज्ञापन


सनिल ने बताया कि आरपी वर्मा ने 15 जुलाई 2011 से 24 अगस्त 2012 के बीच अध्यक्ष रहते हुए परीक्षा मद मे मिली राशि में गड़बड़ी की। वह बिना काम कराए ही पैसा लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि जांच में यह आरोप सही पाया गया। इसके बाद तत्कालीन सचिव वंश गोपाल मौर्य ने 25 जून 2013 को आरपी वर्मा को नोटिस भेजा, लेकिन उन्होंने आज तक कोई जवाब नहीं भेजा।
विज्ञापन


सनिल ने कार्यवाहक अध्यक्ष रहीं अनिता यादव पर भी आपत्ति के बावजूद बोलेरो गाड़ी खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ लेखा अधिकारी संजय सिंह तथा लेखाकार संजय श्रीवास्तव के विरोध के बावजूद उन्होंने 17 लाख रुपये में वाहन खरीदा। उपसचिव आशुतोष द्विवेदी और संजय सिंह की टीम बनाकर जांच बैठा दी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि पीजीटी इतिहास की बची हुई उत्तर पुस्तिकाओं (ओएमआर शीट) की बोर्ड में ही जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एजेंसी को बोर्ड में ही बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed