प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कीडगंज विद्युत उपकेंद्र में जाकर विभागीय कर्मचारियों को सम्मानित किया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने यहां विद्युत विभाग के कर्मचारियों को माला पहनाने के बाद अंगवस्त्रम भेंट किया । कर्मचारियों को सैनिटाइजर देने के साथ ही उनके ऊपर पुष्प वर्षा भी कराई गई। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण के दौर में जिस प्रकार से बिजली के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति हेतु अपना पूरा सहयोग समाज के लिए कर रहे हैं वह अतुलनीय है । इस दौरान राजेश केसरवानी ,रूद्र सेन जायसवाल, गिरिजेश मिश्रा, प्रमोद जायसवाल ,मनोज मिश्रा ,क्षमा दुबे ,रेखा यादव ,विवेक मिश्रा ,विनोद जायसवाल, हिमालय सोनकर, रामनाथ दुबे ,सर्वेश पांडे, अखिलेश आदि मौजूद रहे।