फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity department will now collect electricity bill with the help of Pradhan and Councilor

नई व्यवस्था : बिजली विभाग अब प्रधान और पार्षद की मदद से वसूलेगा बिजली का बिल

Thu, 18 May 2023 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 May 2023 05:16 PM IST
सार

बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए अब बिजली विभाग प्रधान और पार्षद की मदद लेने जा रहा है। इसके लिए प्रधानों व पार्षदों को अवर अभियंता की ओर से उनके क्षेत्र के बकायेदारों की सूची भी थमाई जा रही है।

विज्ञापन
Electricity department will now collect electricity bill with the help of Pradhan and Councilor
बिजली बिल। - फोटो : Istock

विस्तार

बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए अब बिजली विभाग प्रधान और पार्षद की मदद लेने जा रहा है। इसके लिए प्रधानों व पार्षदों को अवर अभियंता की ओर से उनके क्षेत्र के बकायेदारों की सूची भी थमाई जा रही है। इस दौरान बकायेदारों से बिल जमा करवाने का अनुरोध किया जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल, बिजली विभाग का शहर से लेकर देहात तक करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। वसूली के लिए बनी प्रांतीय विभागीय टीमों को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर अब प्रधानों और पार्षदों की मदद से राजस्व भरने की तैयारी है। जनपद में कुल 1540 ग्राम प्रधान और 100 पार्षद हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्रधान-पार्षद अपने क्षेत्र के लोगों से सीधा जुड़ाव रखते हैं। ऐसे में जब वे बकाया बिल जमा करने के लिए कहेंगे, तो उपभोक्ता भुगतान जरूर करेंगे।

विज्ञापन

शहर के सभी प्रधान और पार्षदों को यह सूची थमाई जा रही है। इनमें उन उपभोक्ताओं का नाम पहले हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। कहा जा रहा है कि इन उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूल जाए, अन्यथा इनके बिजली कनेक्शन कटवा दिए जाएं। अधिकारियों के मुताबिक बकाया वसूली के संबंध में यह निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। जिसके बाद सूची तैयार कर जनप्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। बताया गया कि सभी जेई भी अपने क्षेत्रों में इस अभियान को चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed