फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity cutt off

दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल, अंडरग्राउंड केबल ध्वस्त

Thu, 25 Jul 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity cutt off
Electricity cutt off - फोटो : AU
प्रयागराज। शहर की बिजली व्यवस्था बुधवार को ध्वस्त रही। अलग-अलग हिस्सों में केबल जलने, जंफर टूटने सहित कई अन्य तरह की तकनीकी गड़बड़ी का खामियाजा शहरी भुगतते रहे। उपकेंद्रों के फोन घनघनाते रहे लेकिन कोई भी उत्तर देने या सही स्थिति बताने के लिए मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन

132 केवी क्षमता के कैंट उपकेंद्र से करेलाबाग को जोड़ने वाली 33 केवी की अंडरग्राउंड लाइन सुबह तकरीबन नौ बजे जल गई। इससे करेलाबाग डिजीवन के करेली प्रथम एवं करेली द्वितीय उपकेंद्रों को होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण शास्त्रीनगर, वसीयाबाद, रसूलपुर, करेलाबाग गांव, रहमतनगर, गौसनगर, करेली, करेलाबाग, मैकटाउन, रसूलपुर, सदियापुर, तुलसीपुर सहित दर्जनों मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। करेलाबाग वाटर वर्क्स पर भी इसका प्रभाव पड़ा और यहां से होने वाली पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन

करेलाबाग डिविजन के अधिशासी अभियंता महेंद्र प्रसाद के मुताबिक विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद गड़बड़ी का पता लगाने के लिए कई टीमें लगाई गईं। दिन भर की मशक्कत के बाद यमुनापार ससुर खदेरी के निकट अंडर ग्राउंड केबल जलने का पता चला। खोदाई के बाद केबल बदला गया लेकिन तकरीबन शाम साढ़े छह बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू की गई, पूरे करेलाबाग केंद्र से जुड़े मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक दोबारा गड़बड़ी का पता लगाने की कोशिश की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रामबाग में भी बैरहना के पास 33 केबी क्षमता की अंडर ग्राउंड लाइन में खराबी आने से रामबाग उपकेंद्र से जुड़े कीडगंज, बाई का बाग, लश्कर लाइन, साउथ मलाका, नार्थ मलाका सहित दर्जनों मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अधिशासी अभियंता राम कुमार वर्मा के मुताबिक लगातार पेट्रोलिंग के बाद बैरहना चौराहे के पास फाल्ट का पता चला, जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है। उम्मीद है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अंधेरे में रहा दारागंज
दारागंज में भी रात नौ बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई जिससे गंगाभवन के पास जुड़े कांवड़ियों को आने जाने में काफी दिक्कतें हुईं। टैगोर टाउन, जार्जटाउन में जंफर जलने से बिजली की आंख मिचौली दिन भर बनी रही।

तड़पे मरीज, बच्चे, बुजुर्ग, दोपहर बाद इनवर्टर बेमानी
सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल के लिए भी संकट उपस्थित हो गया। दोपहर या शाम तक तो इनवर्टर चला। फिर वह भी बंद हो गया। ऐेसे में बिजली और पानी के बिना लोग घरों में तड़पते रहे। सबसे बुरा हाल मरीजों और बच्चों, बुजुर्गों का रहा। शास्त्रीनगर के अखिलेश्वर श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, हेमंत जौहरी, करेलाबाग के शाहिद नकवी, करेली के अभिषेक, तबरेज आदि ने कई बार करेलाबाग उपकेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन निरर्थक रहा। अधिकारी नदारद रहे तो उपकेंद्र पर कोई सही स्थिति बताने वाला नहीं रहा। धीरे-धीरे करके जब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा तो करेलाबाग उपकेंद्र पर जुटे लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी भी की लेकिन उन्हें सुनने और जवाब देने के लिए कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी मौजूद नहीं था। किसी बवाल के मद्देनजर पुलिस भी मौजूद रही। पार्षद ऋषि कुमार निषाद ‘शीलू’ ने भी अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed