फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity cutt of in South Malaka on Diwali

ज्योतिपर्व पर आजाद नगर-साउथ मलाका में घंटों अंधेरा

Sun, 27 Oct 2019 08:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity cutt of in South Malaka on Diwali
अजंता फीडर लाइन पर ब्रेक डाउन के बाद कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप
विज्ञापन

प्रयागराज। ज्योति पर्व पर शनिवार की शाम दीपदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही रामबाग उपकेंद्र से जुड़े अजंता फीडर पर ब्रेक डाउन हो गया। इससे साउथ मलाका, आजाद नगर समेत कई इलाकों में अंधेरा छा गया। जानकारी मिलने के बाद एक्सईएन, एसडीओ समेत कई अभियंता मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कराई जा सकी।

रामबाग से जुड़े अजंता फीडर पर शनिवार की शाम 6:30 बजे ब्रेक डाउन हो गया। फीडर पर ओवरलोडिंग के साथ ही ट्रिपिंग हो गई। इस फीडर पर 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफारमर के लोड न लेने से दिक्कत पैदा हो गई। एक्सईएन आरके वर्मा जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। करीब 1:30 घंटे की मेहनत के बाद फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। इसी तरह करेलाबाग के कल्याणी देवी और करेली उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर भी बार-बार ट्रिपिंग होने से आपूर्ति प्रभावित होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed