फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   electricity cut off

दर्जन भर से अधिक मुहल्लों की बिजली ठप

Tue, 17 Sep 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
electricity cut off
electricity cut off
बाढ़ के चलते चौखंडी, यमुना बैंक रोड और यमुना चर्च फीडरों को लिंक लाइन से जोड़ने का निर्देश
विज्ञापन

दर्जन भर से अधिक मुहल्लों की आपूर्ति ठप, बख्शी बांध से ट्रांसफारमर हटाया गया
प्रयागराज। गंगा-यमुना में बाढ़ के चलते तटीय इलाके के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति सोमवार को बंद करनी पड़ी। यमुना बैंक रोड सब स्टेशन में किसी भी समय पानी आ सकता है। प्रशासन के बाढ़ एलर्ट को देखते हुए रामबाग डिवीजन के बाढ़ प्रभावित इलाकों के तीन फीडरों पर आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया गया। चौखंडी, यमुना बैंक रोड व यमुना चर्च फीडरों पर 25 ट्रांसफारमर प्रभावित होंगे। हालांकि एक्सईएन और एसडीओ ने यमुना बैंक उप केंद्र बंद होने पर इन फीडरों को लिंक लाइन से आपूर्ति रोस्टर वाइज देने की भी बात कही है।

गंगा-यमुना किनारे बाढ़ से घिरे दर्जन भर मुहल्लों की बिजली सप्लाई सोमवार को भी ठप रही। बख्शी बांध करे पास साईं मंदिर के निकट पानी आने के बाद यहां गे 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफारमर को हटा दिया गया। फोर्ट रोड के एसडीओ शुभम मिश्रा ने टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने पर कुछ और ट्रांसफारमर बंद किए जाएंगे। इसी तरह छोटा बाघाड़ा में सौ से अधिक घरों की बिजली काट दी गई। एसडीओ विजय तिवारी केअनुसार अच्छे यादव पार्षद, धरहरिया व खड़गू मंदिर के पास लगे ट्रांसफारमर बाढ़ को देखते हुए मंगलवार तक हटा दिए जाएंगे। इससे पहले बिजली के खंभों के डूबने की वजह से 33 केवी क्षमता वाली बख्शीबांध-दारागंज लिंक लाइन बंद की जा चुकी है। दी गई। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक्सईएन-एसडीओ के निर्देशन में लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि समय रहते प्रभावित इलाकों में करंट उतरने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। बख्शी खुर्द के दो और नागवासुकि में लगे एक ट्रांसफारमर को बंद करने के साथ ही भरद्वाज गली में भी बाढ़ के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। म्योहाल डिवीजन के नेवादा, गंगानगर व राजापुर के कुछ हिस्से की आपूर्ति सोमवार को बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed