फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electric wires will be removed from 7494 schools in the state

:::सभी केंद्रों के ध्यानार्थ... प्रदेश के 7494 विद्यालयों के ऊपर से हटेंगे बिजली के तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Electric wires will be removed from 7494 schools in the state
प्रदेश के 7494 के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों या परिसरों के ऊपर से बिजली के तार हटाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिलों के बीएसए को इसका निर्देश दिया है। वह 24 अक्तूबर को लखनऊ में इसकी समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन

निदेशक के निर्देश के बाद जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने लाइन शिफ्टिंग के लिए विद्युत विभाग से प्रस्ताव मांगा है। उनके मुताबिक जिले में 279 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों या परिसरों के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी हैं। इन्हें हटाने की योजना पर अमल शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

बीएसए के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्र में एक विद्यालय के ऊपर से गुजरे तार के कारण हादसा होने के बाद सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। उसी क्रम में स्कूलों को सुरक्षित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक 33 स्कूल करछना के
प्रयागराज। जिले में सबसे ज्यादा 33 स्कूल करछना के हैं, जिनके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। प्रतापपुर के 20, चाका के चार, कौंधियारा के सात, मऊआइमा के 11 और शंकरगढ़ के 15 स्कूल हैं। वहीं, फूलपुर के 11, बहादुरपुर के 17, सैदाबाद के 16, बहरिया के 12, मेजा के 17, मांडा के आठ, सोरांव के 12, हंडिया के 15, कौड़िहार के 18, धनूपुर के 19, होलागढ़ के आठ विद्यालय भी चिह्नित किए गए हैं। इसके साथ नगर क्षेत्र के पांच और उरुवा व जसरा क्षेत्र के 15-15 विद्यालयों के परिसर व भवनों के ऊपर से एचटी लाइन हटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article