फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electric bus will run for Ayodhya and Chitrakoot

Prayagraj News: अयोध्या और चित्रकूट के लिए चलेगी इलेक्ट्रिक बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Electric bus will run for Ayodhya and Chitrakoot
भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और वनवास के दौरान उनके प्रवास स्थान चित्रकूट के लिए यूपी रोडवेज प्रयागराज से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करेगा। अयोध्या के लिए रोडवेज दो बसों का संचालन करेगा, जबकि चित्रकूट के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें हर रोज चलेंगी। अफसरों का कहना है कि मुख्यालय से मिलते ही इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को कुल 24 इलेक्ट्रिक बसें रोडवेज मुख्यालय से शीघ्र ही मिल जाएगी। इसके लिए प्रयाग डिपो वर्कशॉप पर चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज में मौजूदा समय सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के तहत 50 ई बसों का संचालन कुल पांच रूट पर हो रहा है। हालांकि, इनका दायरा शहरी सीमा में ही है। अब पहली बार रोडवेज 200 किमी से कम दूरी वाले शहर के लिए ई बसों का संचालन करेगा। फिलहाल प्रयागराज को 24 बसें रोडवेज मुख्यालय से मिलने जा रही हैं। इन बसों का संचालन प्रयागराज से अयोध्या, चित्रकूट, विंध्याचल होकर मिर्जापुर, लखनऊ, वाराणसी के लिए होगा। सर्वाधिक दस बसें वाराणसी के लिए चलेंगी। इसका संचालन हंडिया, गोपीगंज के रास्ते होगा। इसी तरह विंध्याचल, मिर्जापुर के रास्ते भी पांच बसें वाराणसी के लिए हर रोज चलेंगी।
विज्ञापन

इसी तरह प्रयागराज से बांदा के लिए वाया चित्रकूट बस का संचालन होगा। बांदा के लिए पांच ई-बसें संचालित होंगी। बांदा जाने वाली बस वाया चित्रकूट होकर संचालित होंगी। वहीं रामनगरी अयोध्या के लिए रोडवेज दो ई बसों का संचालन करेगा। इन बसों का रूट वाया प्रतापगढ़, सुल्तानपुर रहेगा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भी दो ई बसों का संचालन ऊंचाहार, रायबरेली के रास्ते नियमित रूप से होगा। इस बारे में यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन को 24 ई बसें जल्द ही मिल जाएंगी। कहा कि प्रयाग डिपो वर्कशॉप स्टेशन पर बसों की चार्जिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्ग का नाम - दूरी - बसों की संख्या
प्रयागराज-वाराणसी : 126 : 10
प्रयागराज-लखनऊ : 200 : 02
प्रयागराज-अयोध्याधाम : 184 : 02
प्रयागराज-विंध्याचल-मिर्जापुर-वाराणसी : 167 : 05
प्रयागराज-चित्रकूट-बांदा : 198 - 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed