फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Election for 24 posts of District Planning Committee on September 3

जिला योजना समिति के 24 पदों के लिए चुनाव तीन सितंबर को

Thu, 19 Aug 2021 12:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 12:24 PM IST
सार

  • जिला पंचायत सदस्यों में से ही होगा चुनाव, 25 को शुरू हो जाएगी प्रक्रिया

विज्ञापन
Election for 24 posts of District Planning Committee on September 3
जिला पंचायत भवन प्रयागराज - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव का शंखनाद बुधवार को हो गया। 24 सदस्यीय समिति के लिए तीन सितंबर को मतदान होगा। इनका चुनाव जिला पंचायत सदस्यों में से ही होगा।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार खत्री ने जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। अनारक्षित वर्ग से आठ सदस्य चुने जाएंगे। अन्य पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति वर्ग के चार-चार सदस्य चुने जाएंगे। आठ महिला सदस्य चुनी जाएंगी। इनमें से चार अनारक्षित तथा अन्य पिछड़ा एवं अनुसूचित वर्ग से दो-दो महिला सदस्यों का चुनाव होगा। जिले में कुल 84 जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला योजना समिति के लिए इन्हीं में से चुनाव होगा। 
विज्ञापन


चुनाव का कार्यक्रम
  •  नामांकन पत्र 25 से 27 अगस्त लिए जा सकेंगे
  •  नामांकन 27 अगस्त को दिन में 11 से चार बजे के बीच
  •  नामांकन पत्रों की जांच 27 अगस्त को शाम चार बजे से
  •  नाम वापसी 31 अगस्त को दिन में 11 से तीन बजे के बीच
  •  मतदान तीन सितंबर को सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक
  •  मतगणना तीन सितंबर को तीन बजे के बाद
भाजपा के सामने समिति पर पकड़ बनाने की होगी चुनौती
 भाजपा समर्थित 15 उम्मीदवार ही जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। इसके बावजूद पार्टी समर्थित डॉ. वीके सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए लेकिन अब उनके सामने अधिक से अधिक सदस्यों को जिला योजना समिति में पहुंचाने की चुनौती होगी। सपा की ओर से पहले ही दावा किया जा चुका है कि सदन में उसके 33 से अधिक सदस्य हैं। ऐेसे में चुनाव की घोषणा के साथ समिति में पकड़ बनाए रखने की होड़ भी दोनों दलों के बीच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed