फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly shot dead in Pratapgarh after two group clash

दरवाजे पर मुर्गी जाने पर बुजुर्ग की पीटकर हत्या, दो पड़ोसियों में जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

Tue, 05 Nov 2019 04:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Nov 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Elderly shot dead in Pratapgarh after two group clash
प्रतापगढ़ में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के लालगंज इलाके के तिलौरी गांव में दरवाजे पर मुर्गी चले जाने से गुस्साए पड़ोसियों ने वृद्ध की लाठी-डंडे और बंदूक की बट से पीटकर हत्या कर दी। ससुर को बचाने पहुंची बहू को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के तिलौरी निवासी मुस्तकीम अहमद व अब्दुल कयूम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को सुबह आठ बजे मुस्तकीम की मुर्गी कयूम के दरवाजे पर चली गई। इसे लेकर कयूम पक्ष के लोग गालीगलौज करते हुए मुस्तकीम के घर के सामने बांस व तार लगाकर बैरिकेडिंग करने लगे। 
विज्ञापन


मुस्तकीम (73) ने जब इसका विरोध किया तो अब्दुल हसीब, अब्दुल अहद, कयूम, अल्ताफ आदि लाइसेंसी बंदूक, असलहा व लाठी-डंडे लेकर उन पर टूट पड़े। आरोपियों ने बंदूक की बट व लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मुस्तकीम की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीचबचाव करने पहुंची बहू सैफुन निशा को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। बवाल के दौरान कई राउंड फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर सीओ रमेशचंद्र समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हत्यारोपी घर छोड़कर भाग निकले थे। 

आक्रोशित परिजनों को समझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुस्तकीम के बेटे अजमल की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed