फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly man thrown 50 metres away after being hit by a Scorpio; dies.

Prayagraj News: स्कॉर्पियो की टक्कर से 50 मीटर दूर गिरा वृद्ध, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly man thrown 50 metres away after being hit by a Scorpio; dies.
फूलपुर के बाबूगंज यादव चौराहे पर हुए हादसे में मृतक ओंकार नाथ प्रजापति की फाइल फोटो।
बाबूगंज बाजार के यादव चौराहे पर रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय ओंकारनाथ प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मोपेड को पीछे से आई एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो-एन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बाइक समेत 50 मीटर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर फरार हो गया। सिठौली गांव निवासी ओंकारनाथ प्रजापति सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज की ओर जा रहे थे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की।
विज्ञापन

परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यादव चौराहे पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने चौराहे पर ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई है। यातायात सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करने की भी अपील की गई है।

फूलपुर के बाबूगंज यादव चौराहे पर हुए हादसे में मृतक ओंकार नाथ प्रजापति की फाइल फोटो।

फूलपुर के बाबूगंज यादव चौराहे पर हुए हादसे में मृतक ओंकार नाथ प्रजापति की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed