Prayagraj : सिर पर रॉड से प्रहार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
अशोक नगर मुहल्ले में छोटे भाई ने रॉड से प्रहार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बड़े भाई से द्वेष रखता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट थाना क्षेत्र के अशोकनगर में छोटे भाई ने रॉड से सिर पर प्रहार कर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में उसने चौंकाने वाली बात बताई।
अशोक नगर के रहने वाले संदीप मिश्र के दो बेटे शिवम मिश्र (26) और सत्यम मिश्र (22) हैं। शिवम मिश्र एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है, जबकि सत्यम एम कॉम कर रहा है। शनिवार की देर रात घर में सोते समय सत्यम ने शिवम के सिर पर रॉड से प्रहार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार वह बड़े भाई से ईर्ष्या रखता था। उसको लगता था कि माता-पिता बड़े भाई से ज्यादा प्यार करते हैं। इसी के चलते उसने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की।
एलएबी कर रहा था शिवम
शिवम विधि स्नातक का छात्र था। वह तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। आनंद भवन के पीछे स्थित सोम लॉ कॉलेज सिराथू के ब्रांच से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। दोस्तों ने बताया कि वह बहुत ही मेहनती और अनुशासित लड़का था। हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए उनसे मिलता था। घटना की जानकारी होने पर उसके दोस्त भी स्तब्ध रह गए।