फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   elctricity employee protested infront of ExEn

कार्य बहिष्कार, मुख्य अभियंता दफ्तर पर प्रदर्शन

Sat, 23 Nov 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
elctricity employee protested infront of ExEn
elctricity employee protested infront of ExEn - फोटो : CITY DESK
पीएफ घोटाले के विरोध में तीन से पांच बजे तक काम न करने का एलान,ऊर्जा मंत्री पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप
विज्ञापन

प्रयागराज। पीएफ घोटाले के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई संगठनों ने मिलकर शुक्रवार को मुख्य अभियंता दफ्तर पर प्रदर्शन किया। अवर अभियंता संघ, अभियंता संघ, कार्यालय सहायक संघ के भी पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार के बाद संघर्ष समिति के साथ नारेबाजी की। कार्याय सहायक संघ के अंचल मंत्री राजीव राजीव मिश्र ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि शर्मा के ऊर्जा मंत्री रहते ट्रस्ट की एक भी बैठक नहीं हुई और अरबों रुपये का पीएफ घोटाला हो गया। इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

मुख्य अभियंता दफ्तर पर दोपहर बाद सैकड़ों की तादाद में बिजली कर्मचारियों ने नारेबाजी की। जनपद सचिव विपिन गुप्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को पहले ही बंद कर दिया गया था। अब पीएफ का भी घोटाला कर लिया गया। इससे कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने पीएफ धनराशि के भुगतान की जिम्मेदारी लेने के लिए यूपी सरकार से नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव, फूलचंद, राकेश कुमार, बहादुर सिंह, शरद श्रीवास्त समेत समेत तमाम अभियंता व कर्मचारी नेता उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रशांत रघुवंशी ने की। संचालन जवाहर लाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed