फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight miscreants of Nabla Kharwar gang arrested in police encounter

Prayagraj Police : हत्या की नीयत से घूम रहे खरवार गैंग के आठ बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 26 May 2022 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 May 2022 09:24 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी नवला खरवार गैंग के कुछ लोग डकैती की नीयत से क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने हाईवे के पास एक बाग में घेरेबंदी की। पुलिस को देखकर गैंग के लोग भागने लगे लेकिन आठ को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Eight miscreants of Nabla Kharwar gang arrested in police encounter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोरांव पुलिस ने बुधवार देर रात हाईवे के पास नवला खरवार गैंग के आठ बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसी गिरोह के सरगना तथा अन्य लोगों ने खेवराजपुर में पांच हत्याओं को अंजाम दिया था। गिरोह के पास से चोरी करने की तमाम चीजें बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन



पुलिस को सूचना मिली थी नवला खरवार गैंग के कुछ लोग डकैती की नीयत से क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने हाईवे के पास एक बाग में घेरेबंदी की। पुलिस को देखकर गैंग के लोग भागने लगे लेकिन आठ को पकड़ लिया गया। मौके से इकबार खरवार, अजय सरोज, सिद्धू खरवार, देवा चौधरी, संजोग खरवार, शिवकुमार सरोज, मुसके खरवार और विशाल सरोज को पकड़ा गया है। सभी अपराधी कैमूर बिहार और मिर्जापुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



उनके खिलाफ अलग अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे नवला खरवार के लिए काम करते थे लेकिन वह जेल चला गया। अब वे खुद ही चोरी और डकैती के लिए निकले थे। दो दिन से वे एक गांव की रेकी कर रहे थे। आज रात उन्हें गांव में डकैती को अंजाम देना था। उनके पास से दो तमंचे, पेजकस, प्लास, हथौड़ी और रॉड आदि चीजें बरामद हुई हैं। अधिकारियों ने गैंग के लंबी पूछताछ की। गिरोह और कौन कौन लोग शामिल हैं। इसके बारे में जानकारी लेने के बाद उन्हें जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed