फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eid: Demand for black Pathani suit worn by Sikandar increased, purchase of kurtas from Delhi and Indore also

ईद की तैयारी: सिकंदर के पहने काले पठानी सूट की बढ़ी मांग, दिल्ली और इंदौर के कुर्ते की भी खरीदारी तेज

Thu, 27 Mar 2025 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 03:47 PM IST
सार

रमजान का आखिरी जुमा शुक्रवार 28 मार्च को है। ऐसे में संगम नगरी में ईद 31 मार्च या एक अप्रैल को मनाई जा सकती है। इसके लिए बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। लोग ईद की तैयारियों में खासतौर पर नए और आकर्षक कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Eid: Demand for black Pathani suit worn by Sikandar increased, purchase of kurtas from Delhi and Indore also
ईद पर कुर्ते की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रमजान का आखिरी जुमा शुक्रवार 28 मार्च को है। ऐसे में संगमनगरी में ईद 31 मार्च या एक अप्रैल को मनाई जा सकती है। इसके लिए बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। लोग ईद की तैयारियों में खासतौर पर नए और आकर्षक कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। ईद की नमाज के लिए सफेद कुर्ते-पायजामे की डिमांड भी कम नहीं है।

विज्ञापन


ईद पर युवाओं में एक खास चलन देखने को मिल रहा है। यूं तो बाजार में नए-नए डिजाइन के कुर्ते-पायजामे हैं, लेकिन इस बार अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में पहने गए काले पठानी सूट की मांग ज्यादा है। फिल्म का चर्चित गीत मेरी जोहरा जबीं में सलमान खान ने काला पठानी सूट पहना है। इस पर सफेद कढ़ाई की गई है।
विज्ञापन


पुराने शहर के कपड़ों और टेलरों की दुकानों पर इसी डिजाइन के कुर्ते-पायजामे की मांग तेजी से बढ़ रही है। सम्राट टेलर्स के शेख डाबर वकील बताते हैं कि ईद पर कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट सिलवाने के लिए बीते 15 दिन से काफी संख्या में लोगों ने अपनी बुकिंग करवा रखी है। कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि लोगों को समय से उनके परिधान दिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी मुसाब खान ने बताया कि ‘सिकंदर’ फिल्म वाले सूट को युवा खरीदने के लिए अधिक उत्सुक हैं। जानसेनगंज के टेलर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि काफी संख्या में लोगों ने कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट सिलवाने के लिए बयाना दे रखा है। कारोबारी मो. सैफ ने बताया कि डिजाइनर कुर्त्तों के अलावा हमेशा की तरह इस वर्ष भी सफेद कुर्ता-पायजामा का महत्व कम नहीं हुआ है।


बाजार में भागलपुर का लीलन व पठान कुर्ता-पायजामा और दिल्ली व इंदौर के कुर्त्तों की भी खासी डिमांड है। इसमें इंदौर के डिजाइनर कुर्त्ते की मांग अधिक है। यह जैकेट के साथ पहना जाने वाला कुर्ता है। इसकी कीमत एक हजार से लेकर चार हजार रुपये तो कॉटन का कुर्ता-पायजामा पांच सौ से दो हजार तक में आसानी से उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed