फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eid 2022: Moon not visible from mosques-roofs, Eid of happiness tomorrow

Eid 2022 : मस्जिदों-छतों से नहीं दिखा चांद, खुशियों की ईद कल

Mon, 02 May 2022 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 May 2022 12:46 AM IST
सार

रोजेदार शाम ढलने के पहले ही मस्जिदों के अलावा अपने घरों की छतों और ऊंची इमारतों पर ईद के चांद के दीदार के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। मौसम साफ होने के बाद भी चांद नजर नहीं आया। उलेमाओं की ओर से अपील जारी की गई थी कि चांद की तस्दीक होने सबूत के साथ पेश करें।

विज्ञापन
Eid 2022: Moon not visible from mosques-roofs, Eid of happiness tomorrow
Prayagraj News : ईद पर खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माहे रमजान की 29वीं यानी रविवार को तमाम कोशिशों के बाद भी ईद के चांद का दीदार नहीं हो सका। मरकजी रूयते हेलाल कमेटी के आह्वान पर लोगों ने मस्जिदों, घरों की छतों से चांद देखने का एहतमाम किया, लेकिन ईद का चांद नजर नहीं आया। इसी के साथ अब मुसलमान सोमवार को 30वां रोजा रखेंगे और मंगलवार को खुशियों की ईद मनाई जाएगी।

विज्ञापन



रोजेदार शाम ढलने के पहले ही मस्जिदों के अलावा अपने घरों की छतों और ऊंची इमारतों पर ईद के चांद के दीदार के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। मौसम साफ होने के बाद भी चांद नजर नहीं आया। उलेमाओं की ओर से अपील जारी की गई थी कि चांद की तस्दीक होने सबूत के साथ पेश करें। लेकिन, माहे रमजान के 29वें रोजे मुकम्मल होने पर ज्यादातर लोग रोजा इफ्तार के बाद चांद देखने के लिए उत्सुक नजर आए। लेकिन, चांद का दीदार नहीं हो सका।
विज्ञापन



अब सोमवार को माहे रमजान का 30वां रोजा होगा और मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। मस्जिद चक शिया जामा मस्जिद में सुबह 10 बजे, मस्जिद-ए-अमजदिया चक में 10:30 बजे, मस्जिद काजी साहब बख्शी बाजार में 9:30 बजे, शिया जामा मस्जिद प्रीतमनगर में नौ बजे, मस्जिद गदा हुसैन दरियाबाद में नौ बजे, मस्जिद कदम रसूल में 10:30 बजे, मस्जिद-ए-नूर दायरा शाह अजमल में 9:30 बजे, मुसल्ला-ए-जीशान में नौ बजे, मस्जिद बीबी खदीजा करैली में नौ बजे, बैतुस्सलात करैली में नौ बजे, बैतुस्सलात मिर्जा नकी बेग रानीमंडी में नौ बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इमामबारगाह रसूलपूर में नौ बजे, हम्माम गली में नौ बजे, दरगाह मौला अली में नौ बजे मस्जिद तहसीलदार दरियाबाद में नौ बजे, मस्जिद इमाम हसन अस्करी दरियाबाद में 9:30 बजे, मस्जिद आलिया सब्जी मंडी में 9:30 बजे, दरगाह इमाम हुसैन में 9:30 बजे, इमामबाड़ा अरब अली खां में 10 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। वहीं दायरा शाह अजमल की खानकाह मस्जिद के नायब सज्जादा नशीन सैय्यद मोहम्मद अरशद फाखरी के अनुसार मस्जिद खानकाह दायरा शाह अजमल में ईद उल फितर की नमाज ठीक 10:30 बजे होगी। सज्जादानशीन सैय्यद मोहम्मद जर्रार फाखरी नमाज के बाद खुत्बा पेश करेंगे। जबकि, नमाज-ए-ईद पेश इमाम शमशेर आजम पढ़ाएंगे।



मरकजी रूयते हेलाल कमेटी ने चांद की शरई तस्दीक नहीं होने पर मंगलवार को ईद मनाने का एलान किया है। चांद की तस्दीक न होने की स्थिति में सोमवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। मंगलवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। मरकजी काजी -ए-शहर मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed