फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Efforts should be made to make new advocates disciplined and qualified: Justice Shekhar

नए अधिवक्ताओं को अनुशासित एवं योग्य बनाने की हो कोशिशः न्यायमूर्ति शेखर

Thu, 29 Jul 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 12:59 AM IST
सार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि हमें व्यवस्था को बदलने का प्रयास करना चाहिए। अपनी ताकत का अहसास होना चाहिए। जिसके बल पर हम व्यवस्था को ठीक कर सकें और इसके लिए हमें प्रयास करने चाहिए। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री शीतला प्रसाद गौड़ शीतल ने नए अधिवक्ताओं को अनुशासित किए  जाने के लिए उनको अच्छी शिक्षा देने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
Efforts should be made to make new advocates disciplined and qualified: Justice Shekhar
जस्टिस शेखर कुमार यादव। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर यादव ने कहा है कि वकालत करने आने वाले नए अधिवक्ताओं को अनुशासित और योग्य बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। जस्टिस यादव अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के 29 वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को उच्च इकाई इलाहाबाद और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में हाईकोर्ट स्थित लाइब्रेरी हाल में आयोजित कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि हमें व्यवस्था को बदलने का प्रयास करना चाहिए। अपनी ताकत का अहसास होना चाहिए। जिसके बल पर हम व्यवस्था को ठीक कर सकें और इसके लिए हमें प्रयास करने चाहिए। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री शीतला प्रसाद गौड़ शीतल ने नए अधिवक्ताओं को अनुशासित किए  जाने के लिए उनको अच्छी शिक्षा देने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेन्द्र नाथ सिंह, अधिवक्ता परिषद के महासचिव अजय मिश्र आदि  ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंटकर  स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि केवल नए अधिवक्ताओं का नहीं बल्कि हम वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी एक कर्तव्य है कि हम अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलकर उनके प्रयासों से शिक्षा एवं प्रेरणा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता और अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष वी पी श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि प्रेरणाश्रोत कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के समापन की घोषणा महामंत्री अजय कुमार मिश्रा ने की। संचालन अतुल कुमार शाही ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतल, प्रदेश मंत्री दुर्गा प्रसाद  आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed