फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Effort to appoint Executive Chairman in Education Service Commission,

UP : शिक्षा सेवा आयोग में कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती की कवायद, कई नामों पर चल रहा है मंथन

Mon, 18 Mar 2024 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 11:34 AM IST
सार

शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए कई नामों पर मंथन किया जा रहा है। आयोग के 12 सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है और सभी सदस्यों ने लखनऊ में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Effort to appoint Executive Chairman in Education Service Commission,
शिक्षा सेवा चयन आयोग का प्रस्तावित दफ्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की कवायद शुरू हो गई है। सदस्य तथा अफसर इस बारे में खुलकर तो नहीं बोल रहे हैं लेकिन आयोग के पहले अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। ताकि, आयोग में भर्ती प्रक्रिया को गति दी जा सके।

विज्ञापन



आयोग में स्वीकृत सभी 12 सदस्यों की नियुक्ति हो गई है। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। अब सोमवार को इनमें से ज्यादातर सदस्यों के प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय आने की उम्मीद है। आयोग के पहले अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में अब चुनाव बाद ही अध्यक्ष की नियुक्ति की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


 

आयोग की नियमावली में है कार्यकारी अध्यक्ष का प्रावधान


ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की भी चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि आयोग की नियमावली में कार्यकारी अध्यक्ष का प्रावधान है। इसके अनुसार कार्यकाल के आधार पर वरिष्ठतम सदस्य को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यदि वरिष्ठतम दो या अधिक सदस्यों ने एक ही दिन कार्यभार ग्रहण किया है तो उनमें से सबसे अधिक आयु वाले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसी प्रावधान के तहत नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक किसी सदस्य को कार्यभार दिए जाने की बात कही जा रही है।

 

गौर करने वाली बात यह है कि आयोग का अभी गठन हुआ है और इसके सभी 12 सदस्यों ने एक ही दिन ज्वाइनिंग की है। हालांकि इनमें से विनोद सिंह उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग तथा हरेंद्र राय माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सदस्य रह चुके हैं। ऐसे में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आदेश का इंतजार है।

अफसरों की प्रतिनियुक्ति के लिए लिखा जा चुका है पत्र

शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय में सोमवार से चहल-पहल बढ़ जाएगी। ज्यादातर सदस्यों के कार्यालय पहुंचने और काम शुरू करने की उम्मीद है। नए सदस्यों में विनोद सिंह उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग एवं हरेंद्र राय माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा केसी वर्मा उच्च शिक्षा निदेशालाय में तैनात रहे। ऐसे में इन तीनों सदस्यों का सोमवार को कार्याल पहुंचना सुनिश्चित माना जा रहा है। इनके अलावा अन्य सदस्यों के भी कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है।


बता दें कि, 12 सदस्यों की ज्वाइनिंग के बाद प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा ने बैठक की थी। प्रमुख सचिव ने लंबित भर्तियां शुरू करने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा था। ऐसे में सदस्यों के पहुंचने के बाद इस बाबत कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed