फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   effigy of Robertsganj MP Pakaudi Lal Kol burnt in Prayagraj

अभद्र टिप्पणी पर भड़के लोग : प्रयागराज में राबर्ट्सगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल का फूंंका गया पुतला

Wed, 20 Oct 2021 06:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
effigy of Robertsganj MP Pakaudi Lal Kol burnt in Prayagraj
पकौड़ी लाल कोल, सांसद- राबर्ट्सगंज - फोटो : अमर उजाला
अपना दल एस से राबर्ट्सगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल के जनसभा का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के प्रति सवर्ण समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सांसद पकौड़ी लाल द्वारा सवर्ण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोरांव बाजार के गोल चौराहे पर सवर्ण समाज के नेताओं के ने सांसद पकौड़ी लाल कोल का पुतला फूंका।
विज्ञापन

 

पुतला दहन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी कोरांव अभिनव कुमार कनौजिया को सौंपा गया। उप जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में तत्काल प्रभाव से सांसद पकौड़ी लाल की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने तथा भविष्य में इन्हें दोबारा चुनाव न लड़ने देने की मांग की गई है। बता दें कि सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) के सांसद पकौड़ी लाल कोल मीरजापुर जिले के हलिया ब्लाक के बबुरा गांव में जनसभा को संबोधित करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से वह सवर्ण समाज के लोगों के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद से ही सवर्ण समाज के लोगों में फैल गया। सवर्ण नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर सभी थानों में अभियोग पंजीकृत करने की मांग की जा रही है। कोरांव में पुतला दहन के दौरान प्रमुख रुप से कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्र योगी, पंकज पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू चौबे, समाजवादी पार्टी के नेता प्रमोद मिश्र पयासी, राकेश सिंह, राजबहादुर सिंह, राजेश पांडेय सहित कई पार्टियों के कार्यकर्ता व नेता भारी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed