फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Education will save the government 10 thousand rupees every month to 4.73 billion

शिक्षामित्रों को 10 हजार देने पर सरकार को हर माह बचेंगे 4.73 अरब

Thu, 07 Sep 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Sep 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Education will save the government 10 thousand rupees every month to 4.73 billion
Rupee
प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत एक लाख 65 हजार 157 शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने का फैसला कर लिया है। इस फैसले बाद अब मानदेय पर सरकार हर माह 1.65 अरब रुपये से अधिक व्यय करेगी, जबकि शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के पहले तक करीब 1.37 लाख सहायक अध्यापकों को प्रतिमाह औसतन 38500 रुपये के हिसाब से वेतन मिल रहा था और इस पर 6.38 करोड़ रुपये से अधिक व्यय हो रहे थे। इस फैसले के बाद सरकार को सीधे 4.73 अरब रुपये से अधिक की बचत होगी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सहायक अध्यापक के पद से समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्र नियमितीकरण से कम पर तैयार नहीं हैं। ऐसे में वे 10 हजार रुपये मानदेय पर काम पर लौटे, कहना मुश्किल है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से 25 जुलाई को समायोजन रद्द होने के बाद से ही 1.37 लाख शिक्षामित्र विद्यालयों में पठन-पाठन के काम से विरत हैं। इसके बाद से वे नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करते रहे। लखनऊ में यह क्रम जारी रहा। इस बीच शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता में सरकार ने मानदेय बढ़ाने के अलावा अन्य किसी निर्णय से हाथ खड़े कर दिए। हालांकि शिक्षामित्रों को यह फायदा देने का निर्णय लिया गया कि टीईटी में शामिल होने पर उन्हें अतिरिक्त भारांक दिया जाएगा लेकिन शिक्षामित्र इस पर तैयार नहीं हैं। इस बीच सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये करने का मंगलवार को अंतिम फैसला ले लिया। सरकार के इस कदम से समायोजन से शेष रह गए 28157 शिक्षामित्रों को भी फायदा होगा, जो अभी तक मात्र 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर कार्य कर रहे थे। हालांकि शिक्षामित्रों को यह मानदेय एक वर्ष तक ही मिलेगा क्योंकि इस अवधि उनके लिए टीईटी करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


1,65,157 कुल शिक्षामित्र पूरे प्रदेश में
1.37 लाख शिक्षामित्र सहायक अध्यापक के रूप में हुए थे समायोजित
28157 शिक्षामित्रों का समायोजन शेष रहते मामला न्यायालय में गया
6,38,85,44,500 रुपये प्रतिमाह व्यय होता था 1.37 लाख समायोजित शिक्षकों के वेतन पर
1,65,15,70000 रुपये अब व्यय होगा प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय अदा करने पर
4,73,69,75,500 रुपये प्रतिमाह की सरकार को होगी बचत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed