{"_id":"68d52994596b3519d201184f","slug":"education-service-selection-commission-s-assistant-professor-recruitment-interview-postponed-new-dates-to-be-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : शिक्षा सेवा चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार स्थगित, बाद में ही नई तारीखों का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : शिक्षा सेवा चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार स्थगित, बाद में ही नई तारीखों का एलान
Thu, 25 Sep 2025 05:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:07 PM IST
सार
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का 25 सितंबर से प्रस्तावित साक्षात्कार अब नहीं होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार तक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू लेटर जारी ही नहीं किए।
विज्ञापन
UPESSC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का 25 सितंबर से प्रस्तावित साक्षात्कार अब नहीं होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार तक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू लेटर जारी ही नहीं किए। आयोग में बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई है। इसके बाद आयोग की ओर से इस बाबत अधिकृत सूचना जारी की जाएगी। बैठक में साक्षात्कार की नई तारीखों पर भी चर्चा संभावित है।
विज्ञापन
आयोग ने 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम चार सितंबर को घोषित किया था। इसी क्रम में दो चरणों में 25 सितंबर से आठ अक्तूबर तथा 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक साक्षात्कार कराने की घोषणा की गई थी। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह भी कहा गया था कि इंटरव्यू लेटर साक्षात्कार की तारीख से 10 दिन पहले वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिए जाएंगे लेकिन 24 सितंबर तक कोई लेटर ऑनलाइन नहीं किया गया और न ही अभ्यर्थियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
हालांकि आयोग की अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई है। इसमें साक्षात्कार स्थगित करने पर निर्णय होगा। इसके बाद वेबसाइट पर अधिकृत सूचना भी जारी किए जाने की बात कही जा रही है। बैठक में साक्षात्कार की नई तारीखों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षा पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य भर्तियों पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन