{"_id":"e0a5afae3ac9e9b8c2e6e4c683cc3ba2","slug":"education-news-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमपी में 46, एडीसी 25 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमपी में 46, एडीसी 25 नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय के साथ सोमवार को सीएमपी और इलाहाबाद डिग्री कालेज में भी नामांकन हुआ। सीएमपी में कुल 46 तथा इलाहाबाद डिग्री कालेज में 25 छात्र नेताओं ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कालेजों के बाहर लगातार जुलूस निकलते रहे। इससे बने तनाव को देखते हुए दोनों कालेजों में भारी फोर्स तैनात रही।
सीएमपी डिग्री कालेज में शनिवार को भी नामांकन हुआ था। इन दो दिनों में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 13 छात्र-छात्राओं ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के चार, महामंत्री के लिए आठ, संयुक्त मंत्री के लिए चार तथा सांस्कृतिक सचिव के तीन विद्यार्थियों ने नामांकन किया। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए छह, वाणिज्य से तीन, विज्ञान से चार तथा विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए मात्र एक नामांकन हुआ। इस तरह से विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए विश्वनाथ प्रताप सिंह बिंद का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
इलाहाबाद डिग्री कालेज में अध्यक्ष के पांच, उपाध्यक्ष के तीन, महामंत्री के सबसे अधिक सात, संयुक्त मंत्री के लिए दो तथा सांस्कृतिक सचिव पद के लिए मात्र एक नामांकन हुआ। ऐसे में सांस्कृतिक सचिव पद पर लवकुश का निर्वाचन तय है। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन, वाणिज्य और विज्ञान के लिए एक-एक तथा विधि संकाय के लिए दो नामांकन हुए। इस तरह से वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए सौरभ कुमार तथा विज्ञान संकाय के दुर्गेश सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी संभावित प्रत्याशियों की बैठक मंगलवार को दिन में 2.30 बजे कीडगंज परिसर में होगी। उधर, ईश्वर शरण डिग्री कालेज में शनिवार और सोमवार को कुल 28 नामांकन पत्र बिके। नामांकन 23 सितंबर को दिन में 10 से 12 बजे के बीच होगा।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में पांच छात्राएं भी दावेदारी कर रही हैं। अध्यक्ष पद के लिए रिचा सिंह, उपाध्यक्ष के लिए विशाखा दरबारी और सांस्कृतिक सचिव के लिए आकृति वर्मा ने नामांकन किया। इनके अलावा स्नातक प्रतिनिधि के लिए भी गीतांजली साहू और शिखर गुप्ता ने नामांकन किया। पिछले साल तीन छात्राओं ने दावेदारी की थी। नीलू जायसवाल उपाध्यक्ष पद पर विजयी भी हुई थीं। हालांकि सीएमपी तथा एडीसी छात्रसंघ चुनाव से छात्राएं इस बार दूर दिखाई दे रही हैं। सीएमपी छात्रसंघ चुनाव में पिछले साल पूजा मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी लेकिन इस बार इस पद पर कोई छात्रा नहीं है। सिर्फ संयुक्त मंत्री पद पर एक छात्रा प्रेमा सिंह ने नामांकन किया है। प्रेमा के अलावा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए स्नेहा सिंह ने नामांकन किया है। एडीसी से किसी भी छात्रा ने नामांकन नहीं किया।