{"_id":"e12ad881ccd28dbf714eafb627544a7f","slug":"education-news-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती में पदों से अधिक का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती में पदों से अधिक का हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
41610 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती के मामले में नया विवाद आ गया है। कुछ अभ्यर्थियों ने यह आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की है कि घोषित पदों के सापेक्ष अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिससे बोसीसी की कट ऑफ मेरिट प्रभावित हुई है। याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने प्रदेश सरकार से छह सप्ताह में जवाब मांगा है।
उत्तम कुमार और दो अन्य ने याचिका दाखिल कर कहा है कि 41610 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के बाद 55123 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया। इन सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया। इसमें सामान्य के लिए 314.9564 कट ऑफ और ओबीसी के लिए 305.9564 कट ऑफ मेरिट थी। व्हाइटनर लगाने वाले 6254 लोगों को बाहर करने के बाद 55994 अभ्यर्थियों को बुलाया गया जिससे 871 अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ गई और कट ऑफ मेरिट बढ़कर 308.5096 हो गई। याचीगण का चयन इससे प्रभावित हुआ है।